आप भी यह जानते कि सर्दियों के मौसम में मोजों का इस्तेमाल सभी लोग करते है मोज़े का इस्तेमाल पैरों को आराम देने और पर्सनैलिटी को ऊभारने के लिए किया जाता हैं। घर से बाहर जाते समय जूतों के साथ जुराबें पहनना आउटफिट्स का ही एक बहुत ही हिस्सा है। लेकिन अक्सर कई लोग पैरों से छोटे साइज के मोजे पहन लेते है जिसके कारण उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते है इस साधारण सी बात को नजरअंदाज करने से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती है ….
(1) पैरों में सूजन :-
इस बात का हमेंशा पूरी तरह ध्यान रखें कि पैरों के मोजे और जूते बहुत ही आरामदायक होने चाहिए। अगर इनकी साइज छोटी हो तो ठीक तरह से चला भी नहीं जाता और यही नहीं इससे पैरों का रक्त संचार पूरी तरह रूक जाता है और सूजन भी आ सकती है। इसके अलावा आपको पैरों में दर्द समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी टाइट मोजे या जूते कभी ना पहनें।
(2) अकड़न पैदा होना :-
अगर आप दिन में लगातार 8- 9 घंटे मोजे पहने रहते है तो आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे- ऐसा करने से एड़ी का हिस्सा सुन्न पड़ जाता है। इसलिए 8- 9 घंटे लगातार मोजे पहनने से पूरी तरह बचें।
(3) फंगल इंफैक्शन :-
आपको बता दें कि पैरो में टाइट मोजे पहनने से पसीना निकलता है, जिस कारण त्वचा में अत्यधिक नमी पैदा हो जाती है। और इससे फंगल इंफैक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हमेंशा टाइट मोजे पहनने से पूरी तरह बचें।
(4) वेरिकोज वेन्स :-
टाइट मोजे पहनने से कई लोगों को वेरिकोज वेन्स की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले से ही अपनी देखभाल करें। और भूलकर भी टाइट मोजों का उपयोग न करें।