बहुत सारे बच्चों की हाइट बहुत कम रह जाती है इसलिए उनके माता-पिता को उनकी बहुत चिंता रहती है। इसके लिए वे उन्हें कई तरह की दवाइयों का बखूबी सेवन भी करवाते है लेकिन दवाइयों का उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में बच्चे बदलती लाइफस्टाइल के कारण उन चीजों का बहुत अधिक सेवन करते है जिनमें पोषक तत्वों की बहुत कम मात्रा होती है। इसलिए उनके माता-पिता को उनके खाने में उन सब चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए जिसमें पोषक तत्वों की बहुत ही भरपूर मात्रा हो। इनका सेवन करने से हाइट भी जल्दी से बढ़ती है। आइए जानते है कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनके खाने में आखिर क्या-क्या चीजें शामिल करनी चाहिए……..
(1) अंडा :-
अगर आप भी अपने बच्चों की हाइट को लेकर बहुत अधिक परेशान है तो उन्हें अंडो का सेवन अवश्य करवाएं। क्योंकि इनमें बहुत ही प्रचूर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। और प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए रोजाना अपने बच्चें को एक अंडे का सेवन अवश्य कराएं। हाइट बढ़ाने के लिए यह बहुत ही कारगर नुस्खा माना जाता है।
(2) सोयाबीन :-
सोयाबीन का सेवन करना हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यही नहीं इसका सेवन बच्चों के विकास में भी अत्यधिक सहायक होता है। इसमें भी प्रोटीन की बहुत ही प्रचूर मात्रा होती है जो हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को बहुत मजबूत बनाता है।
(3) चिकन :-
चिकन में भी पोषक तत्वों की बहुत ही प्रचूर मात्रा होती है अगर आप नॉन वेज का सेवन करते है तो बच्चों को खाने में चिकन का सेवन अवश्य करवाएं। इसको खाने से शरीर का विकास बहुत तेजी से भी होता है।