/ / करी पत्तों का सेवन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है !

करी पत्तों का सेवन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है !

करी पत्ते का उपयोग सिर्फ खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती है। इसका सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें औषधीय गुणों की बहुत ही प्रचूर मात्रा पायी जाती है। यह ब्लड शुगर और अपच जैसी गंभीर बीमारियों के अलावा भी कई बीमारियों को पूरी तरह दूर करने में सहायक होते है। आइए जानते है कि इसके सेवन से हमें आखिर क्या फायदे मिलते है….

(1) अपच से राहत :-

कई लोगों को डाइजेशन की गंभीर समस्या रहती है इसके लिए वे कई आसान नुस्खें अपनाते है। लेकिन अब आप परेशान ना होए आप इस परेशानी से पूरी तरह छूटकारा पाने के लिए करी पत्तों का सेवन अवश्य कर सकते है। इसके इस्तेमाल के लिए आप घी गर्म करें और उसमें जीरा, करी पत्ता, डेढ़ चम्मच सोंठ और थोड़ा सा पानी उबाल कर ठंडा करके पी लें। यह उपाय अत्यधिक कारगर है।

(2) सीने का कफ :-

सामान्यतः यह देखा गया है कि बदलते मौसम के कारण लोगों को नाक और सीने में कफ की गंभीर समस्या हो जाती है। इस बीमारी से बहुत जल्द छूटकारा पाने के लिए आप 1 चम्मच करी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इस पेस्ट का लगातार दो दिन तक इसका बखूबी सेवन करें। आपकी यह गंभीर समस्या जल्द ही दूर हो जाएगीं।

(3) ब्लड शुगर :-

अगर किसी व्यक्ति के ब्लड शुगर की गंभीर बीमारी होती है तो इसको कंट्रोल करने के लिए प्रतिदिन करी पत्ते का पानी उबाल कर पीएं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर की गंभीर बीमारी ही नहीं बल्कि इसके काढ़े का सेवन करने से एनीमिया और दिल की बीमारियों से भी पूरी तरह छूटकारा मिल जाता है।

(4) मोटापा :-

जो लोग मोटापे से बहुत अधिक परेशान रहते है वे करी पत्तों का सेवन अवश्य कर सकते है क्योंकि इसमें एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-फंगल नामक गुण पाएं जाते है। यह आपका नेचुरल तरीके से मोटापा कम करने में बहुत मदद करता है। अगर आप भी इसके काढ़े का दिन में दो बार सेवन करेंगे तो कुछ ही हफ्तों में आपका वजन भी पूरी तरह कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें –

आज से ही खाना शुरू कर दें लहसुन, अगर आप मोटापा दूर करना चाहते है !