सरसों का तेल कई लोगों के घरो में खाना बनाने में यूज़ किया जाता है। ये तेल केवल शरीर को हैल्दी बनाने में ही काम नहीं आता परन्तु यह त्वचा को सुंदर बनाने में भी बहुत लाभदायक है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते है। इस तेल के उपयोग से जोड़ों के दर्द, कान के दर्द से आसानी से निजात पाया जा सकता है। आइये जानें इस तेल के कुछ अन्य फायदे :
1.दर्द दूर करे
अगर आपके शरीर में जोडो में दर्द हो रहा हो तो आप सरसों के तेल की मालिश करें। यह तेल अंदरुनी दर्द से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है।
2.स्किन के लिए लाभदायक
त्वचा को सुंदर बनाने में सरसों का तेल बहुत लाभदायक होता है। इस तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर में पोषक तत्व जाते है और साथ ही स्किन चिकिनी व शाइनी बनती है।
3.भूख बढ़ाने में फायदेमंद
भूख न लगने की समस्या में सरसों का तेल बहुत असरदार होता है। यह हमारे शरीर में ऐपिटाइजर की तरह काम करता है जिससे भूख लगने लगती है।
4.वजन कम करे
विटामिन, थियामाइन, फोलेट व नियासिन से भरपूर सरसों का तेल शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वजन आसानी से कम किया जा सकता है।
5.अस्थमा में फायदेमंद
अस्थमा के पेशेंट्स के लिए सरसों का तेल बहुत असरदार होता है। इसमें अधिक मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक होता है। कोल्ड हो जाने पर भी सरसों का तेल उपयोग में लिया जा सकता है। इसकी 4-5 बूंदे गरम कर के अपनी नाक में लगाएं, बहुत फायदा मिलेगा।
6.दांत का दर्द दूर करे
दांत के दर्द से निजात दिलाने में सरसों के तेल बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में हल्का सा नमक डालें और फिर इसे मसूड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से दांत के दर्द से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
7.इममुनिटी बढाए
शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में सरसों का तेल बहुत लाभप्रद साबित होता है। इसके उपयोग से शरीर की अंदरुनी कमजोरी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस तेल को रोज़ाना यूज़ में लें और मालिश करें। ऐसा करने से शरीर को बहुत फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें-