हर रंग की सब्जी का अपना अलग महत्व होता है। हर रंग हमारे स्वास्थ्य में गहरा प्रभाव डालता है। सभी रंगो का फायदा हमारे शरीर को अलग अलग रूप में मिलता है। आज हम बात कर रहे है पीले रंग के फल और सब्जियों की जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभप्रद है। ये पीले सब्जियां विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम से भरपूर होती है। ये सब्जियां ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है तथा बालों में चमक व चेहरे पर कोमलता लाती है। आइये जानते है इन पीले रंग की सब्जियों के फायदे –
1 पीला कद्दू – पीले रंग का कद्दू बहुत गुणकारी होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है व दिल के मरीज़ो के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह पेट की गड़बड़ी को दूर करने में भी सहायक होता है। कद्दू पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए हमे रोज़ाना इसका सेवन करना चाहिए।
2 पपीता है सेहतमंद – पपीता भी पीले रंग का फल होता है। पपीता पेट संबंधी रोगों को दूर कर देता है। यह हमारी आंखो की रोशनी भी बढ़ाने में सहायक होता है। हार्ट पेशेंट्स के लिए पपीता बहुत लाभदायक होता है।
3 विटामिन ए और सी से भरपूर होती है शिमला मिर्च – पीली शिमला मिर्च में विटामिन ए और सी प्रचूर पाया जाता है। इसमें कैरोटीन की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। पीले शिमला मिर्च वजन कम करने में भी सहायक होती है। इसमें बहुत कम कैलोरीज़ पाई जाती है।
4 केला त्वचा में लाए निखार – रोज़ाना केले के सेवन से त्वचा निखर जाती है। यह पथरी के रोग के लिए बहुत फायदेमंद है। केले के प्रयोग से पेशाब की जलन व कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
5 आम है स्वास्थ्यप्रद – पीले रंग का फल आम भी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। यह विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो हमारे शरीर में खून को बढ़ाता है। यह चेहरे को दाग रहित व सुन्दर बनाता है। आम आंखों की रोशनी को भी तेज़ करता है।
यह भी पढ़ें-