/ / चाहते हैं कब्ज से छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चाहते हैं कब्ज से छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कब्ज की समस्या देखने में भले ही आम लगती हो लेकिन जिसे यह समस्या होती है, उसकी तकलीफ का केवल वही अंदाजा लगा पाता है। अगर आप भी अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको इसके लिए कोई दवाई लेने की आवश्यकता नहीं है। आप इन तरीकों से आसानी से कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं-

पालक कब्ज को दूर करने मे काफी मददगार है। आप इसे सब्जी या इसके रस का सेवन कर सकते हैं
वहीं हरड को पीसक उसे गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। काफी फायदा मिलेगा।
आप दो-तीन घंटे पानी में भिगी हुई किशमिश को खाएं। आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी।
वहीं अमरूद व पपीते जैसे फलों का सेवन भी कब्ज की समस्या से आराम दिलाता है।