हमारी सेहत के लिए अंजीर बेहद उपयोगी होता हैं, अगर इसके पत्तों का यूज लेंगे तो वह भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्योंकि बदलती जीवन शैली की वजह से खाना पच नहीं पाता हैं।
इसके कारण से कब्ज और पेट की अन्य परेशानी हो जाती हैं। जिसके कारण से मुंह में छाले हो जाते हैं। छाले होने पर ना तो कुछ खाया जाता हैं और वैसे भी छालों में असहनीय दर्द होता हैं।
अगर आप भी छालों से परेशान है तो अंजीर के पत्तों का यूज कर आप छालों से राहत पा सकते हैं। चलिए आईये जानते हैं अंजीर के पत्तों से कैसे ठीक होंगे छाले…
ध्यान रखने के लिए बातें: लेकिन इलाज के वक्त ऑयली और मसालेदार खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे खाने का सेवन आपके मुंह में जलन उत्पन्न कर सकता हैं।
-अंजीर के पत्तों में विटामिन बी1, 2, ए, कैल्शियम तथा मैगनिशियम होता है। ये सभी शरीर में होने वाली सूजन से राहत दिलवाते हैं हैं। साथ ही शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलवाते हैं।
ऐसे बनाएं पत्तों का काढा: आप एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर गर्म कीजिए। फिर उसमें 2 या 3 अंजीर के पत्ते डाल दीजिए। पानी जब उबल जाए तो उसको बंद कर दीजिए।
अब उस बर्तन को ढक दीजिए और फिर 15 मिनट बाद उस पानी को एक गिलास में छान लीजिए। फिर इस पानी का आप नाश्ते से पहले सुबह सेवन कीजिए। आपको छालों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें-
जानिये कैसे, हरे पालक का सेवन सेहत के लिए होता है फायदेमंद !