लहसुन का इस्तेमाल घर में खाना बनाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके हम सब्जी का स्वाद बदल सकते है। बहुत से ऐसे लोग भी होते है जो इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है और वही बहुत से ऐसे लोग भी होते है जिनको लहसुन का सेवन करना अच्छा नहीं लगता है। लहसुन का इस्तेमाल हज़ारों सालों से व्यक्ति करता चला आ रहा है।
क्या आप जानते है की लहसुन को आयुर्वेद में एक औषधि बताया गया है। लहसुन आयुर्वेद में सबसे उच्च कोटि की औषधि में से एक है। इसका सेवन करके हम कई छोटी बड़ी बीमारियों से बच सकते है। लहसुन के व कच्चे लहसुन के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते है की अगर लहसुन को घी में भूनकर खाया जाए तो यह और भी ज्यादा असरदार बन जाता है। घी में भूने हुए लहसुन का सेवन करने से पुरुष को बहुत लाभ होते है। इसके साथ साथ यह बच्चों महिलाओं और सभी उम्र के लोगो के लिए भी बहुत अच्छे रहते है।
आज हम आपको यहाँ बताने जा रहे है की अगर हम घी में भूने हुए लहसुन का सेवन करते है तो इससे हमें क्या क्या फायदे होते है। इसका सेवन करने से होने वाले फायदे कुछ इस प्रकार है। लहसुन एक गर्म औषधि है जिसका सेवन करने से सर्दी जुकाम में बहुत फायदा देखने को मिलता है इसीलिए सर्दी जुकाम होने पर लहसुन को भूनकर सेवन करना चाहिए।
शरीर में रक्त प्रभाव को ठीक करता है भूना हुआ लहसुन इसीलिए जिसे रक्त प्रभाव की समस्या रहती हो उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
शरीर को वजन कम करता है लहसुन यदि आप आपने वजन से परेशान है और तरह तरह के उपाय करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा तो लहसुन इसमें आपकी बहुत मदद कर सकता है। वजन कम करने के लिए दिन में एक बार खाली पेट घी में भूना हुआ लहसुन जरूर खाना चाहिए। इसका एक महीना करने से शरीर से मोटापा कम होने लगता है।