/ / अपनाये ये आसान उपाय, अगर आप बहुत जल्द अपना वजन घटाना चाहते है !

अपनाये ये आसान उपाय, अगर आप बहुत जल्द अपना वजन घटाना चाहते है !

वर्तमान लाइफ स्टाइल, जंक फूड, फास्ट फूज जैसी चीजों के चलते आज हर दूसरा आदमी मोटापे का गंभीर रूप से शिकार हो रहा है। हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम में घंटो पसीना बहाते हैं और तमाम तरह के डायट चार्ट को फॉलो भी करते हैं। इतनी मेहनत करने के बावजूद भी कई लोगों का वजन कतई कम नहीं हो रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान सा वजन कम करने का कुदरती उपाय जिससे आप बढ़ते हुए वजन को आसानी से काबू में कर सकता है। घर पर प्राकृतिक तरीके से बनाए गए इस खास जूस का रोजाना सेवन करके आप अपने वजन को बहुत ही तेजी से घटा सकते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं ये खास जूस

आधा गिलास ताजा गाजर का रस, आधा गिलास एप्पल पल्प और एक चम्मच अदरक का रस लें, अब इन तीनों को एक साथ मिलाकर ब्लेंडर में डालें और थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें। जब यह अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए तब इसे आप पी सकते हैं। गाजर का रस, सेब और अदरक का यह मिश्रण एक रामबाण औषधि है। बेहतर परिणाम के लिए इस जूस को एक महीने तक रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

कीजिये काला नमक का यूज, मिलेंगे सेहत को कई फायदे !