जावित्री खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए लाभकारी हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट के काफी गुण होते हैं जो गठिया और दिल के रोगों को दूर करने में सहायक है। आज हम आपको बताएंगे जावित्री सेहत के लिए कैसे लाभकारी हैं।
10 ग्राम जावित्री, 10 ग्राम दालचीनी और 10 ग्राम अकरकरा के मिश्रण को हर रोज़ शहद के लेने से आप दिल की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
जावित्री और दालचीनी को पीसकर उसमें शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से आपकी कील मुंहासों की समस्या दूर हो जाएगी।
2 ग्राम जावित्री में ½ टीस्पून सोंठ के मिश्रण को हर रोज़ गरम पानी से लें। इसके सेवन से आप गठिया की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।