/ / सीताफल का सेवन सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद

सीताफल का सेवन सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद

शरीफा फल( सीताफल) दिखने में तो बाहर से बहुत कठोर होता है लेकिन अंदर से बहुत ही मुलायम होता है। इसका का इस्तेमाल कई तरह की स्वीट डिश और आइस- क्रीम बनाने के लिए भी बखूबी किया जाता है। शरीफा कैल्शियम , मैग्निशियम, फाइबर के साथ कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इतना ही नहीं, बल्कि शरीफे के पत्तों का इस्तेमाल युनानी दवाई बनाने के लिए भी बखूबी किया जाता है। तो आइए जानते हैं शरीफे के फायदे…..

अस्थमा के अटैक से बचाने में – शरीफे में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो अस्थमा के अटैक से बचाने में पूरी तरह मदद करता है।

दिल से जुड़ी बीमारियों में – शरीफे में मौजूद पोटैशियम, मैग्निशियम दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में बहुत लाभकारी होता है। दिल के मरीजों को शरीफे का सेवन नियमित रूप से अवश्य करना चाहिए।

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में – शरीफा में विटामिन ए, विटामिन सी और राइबोफ्लोविन पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में अत्यधिक मददगार साबित होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए – शरीफे में कॉपर, आयरन होने के कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्भावस्था में होने वाली परेशानियां बहुत हद तक कम हो जाती हैं।

कब्ज की परेशानी को दूर करने में – शरीफे में फाइबर बहुत ही भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर कर के पाचन क्रिया को बहुत मजबूत बनाता है।

खून की कमी को दूर करने में – शरीफे में मौजूबद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करने में बहुत मददगार साबित होते हैं।

ब्लड प्रेशर को कम करने में – शरीफे का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है।

Loading...