/ / अपनाये ये आसान उपाय, अगर आपको कम वक्त में दिखना है स्लिम !

अपनाये ये आसान उपाय, अगर आपको कम वक्त में दिखना है स्लिम !

अगर आपको कम वक्त में स्लिम दिखना हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स…

धीरे-धीरे कम करें खाना : अगर आपको जल्द ही मोटापा कम करना है तो भूलकर भी तुरन्त अपने खाने पर रोक नहीं लगाना चाहिए। क्योकि शरीर को जरुरी तत्वो की आवश्यकता होती है और ऐसा करके आप अपने शरीर को नुकसान पंहुचा सकते है। हमारे शरीर को लगभग 1200 कैलोरी की जरूरत हर दिन रहती है। इसलिए आपके खाना कम करते ही आपके शरीर में जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है। इससे आपकी एनर्जी में कमी हो जाती है तथा आपको थकावट होने लगती है।

कम कैलोरी वाला खाएं खाना : अपने आहार में अधिक तेल की चीज नहीं शामिल करनी चाहिए। कम कैलोरी वाला भोजन खाना चाहिए। जहां तक हो सके सब्जियों को उबालकर खाना चाहिए। शूगर फ्री जूस, सूप, ग्रीन टी, नारियल का पानी, लेमन वाटर दिन में पीते रहना चाहिए। इन सबसे आपका चेहरा भी सुन्दर बनेगा तथा मोटापा भी कम होगा।

बाहर की चीजें ना खाएं : बिस्कुट, ब्रेड, नमकीन, चॉकलेट, चिप्स को बिलकुल नहीं खाना चाहिए। साथ में मैदे से बने हुए उत्पादों को भी नहीं खाना चाहिए। ज्यूस भी घर पर ही बनाना चाहिए।

ये आहार कीजिए शामिल : फलों, सब्जियों, सलाद और सूखा मेवा जरुरी रूप से खाना चाहिए। इनसे आपको जरुरी कैलोरी मिलेगी तथा आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। इनसे आपका मोटापा कम होगा।

ये पीएं : सुबह खाली हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए और उसमे लेमन और हनी या दालचीनी के चूर्ण के साथ सेवन कीजिए। या हरा धनिया और नींबू का ज्यूस भी पी सकते है। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

अवश्य पढ़ें यह खबर, अगर आप है मधुमेह के रोगी !

Loading...