/ / सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है गुड़ और चना का सेवन

सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है गुड़ और चना का सेवन

गुड़ और चना दोनों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से कई बड़ी और गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।तो आइये जानते है गुड़ और चना साथ खाने के महत्वपूर्ण फायदे…

खून की कमी में फायदेमंद – सामान्यतः लोग कब्ज की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए गुड़ और चने खाना पसंद करते हैं।

एनीमिया के रोगियों के लिए वरदान है – गुड़ और चना आयरन से बहुत ही भरपूर होता है और यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए यह अत्यधिक मददगार साबित होता है। गुड़ में अत्यधिक उच्च मात्रा में आयरन होता है और भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी बहुत ही सही मात्रा में पाया जाता है। इस तरह से गुड़ और चने को मिलाकर खाने से आवश्यक तत्वों की कमी अवश्य पूरी होती है, जो एनीमिया रोग के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होते हैं।

शरीर को मिलती है भरपूर एनर्जी – गुड़ और चना आपके शरीर में आवश्यक उर्जा की भरपूर पूर्ति भी करते हैं। शरीर में आयरन अवशोषि‍त होने पर ऊर्जा का पूरी तरह संचार होता है, जिससे थकान और कमजोरी कतई महसूस नहीं होती है।

Loading...