हर रोज उबले हुए नींबू का पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है,साथ ही कई प्रकार की परेशानियां दूर होती है। इसलिए हर रोज सुबह उठते ही आपको उबले हुए नींबू का पानी पीना चाहिए। इससे वजन घटता है, इम्यूनिटी पावर बढता है तथा शरीर में कई प्रकार के विटामिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। साथ ही कैल्शियम आदि की मात्रा भी शरीर में संतुलित हो जाती है। लेकिन अगर आपको नींबू से एलर्जी हो तो इसका सेवन न कीजिए। इस मामले में चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
ऐसे तैयार कीजिए नींबू पानी
4-5 नींबू लीजिए। इन्हें अच्छे से साफ कर लीजिए। इन्हे 2 टुकडों में काट लीजिए। एक बर्तन में पानी लीजिए तथा इन्हें डालकर पानी को 3 से 5 मिनट तक उबाल लीजिए। इसके बाद, इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दीजिए। बाद में इसे छान लीजिए तथा बचे हुए पानी को पी जाएं। पल्प को भोजन बनाने के काम में ले जाएं। अगर आपको स्वाद अच्छा नहीं लगे तो आप इसमें शहद को भी मिला सकती हैं। इससे कई प्रकार के लाभ होंते हैं।
– ये पेय इम्यूनिटी को बूस्ट कर देता है क्योंकि नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है।
– अगर आपको ठंड लग गई है तो आपको इस पेय को पीने से आराम मिलेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तो सर्दी दूर भगा देते हैं।
– इस पेय को पीने से शरीर में कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है। इस पेय में एसिड की उच्च मात्रा होती है जो पेट की ऐंठन को दूर कर देती है। साथ ही कब्ज की परेशानी को दूर कर देता है।- इस पेय को पीने से पाचन क्रिया बहुत दुरूस्त हो जाती है।
– नींबू के पानी को पीने से वजन में कमी लाई जा सकती है और वो भी शरीर को कमजोर किए बिना। इसे पीने से बार-बार भूख लगने की आदत कम हो जाती है। जिससे एक्ट्रा एनर्जी शरीर में नहीं जाती है।
– नींबू, एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। ये सिर्फ पल्प नहीं है बल्कि इसकी एरोमा तक से एनर्जी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें-