नहाना हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग है। जब तक हम सुबह नहीं नहा लेते तब तक अच्छा सा महसूस नहीं होता है। बिना नहाए सारा दिन शरीर में सुस्ती आई रहती है। इसीलिए हमें रोज सुबह उठते ही नहा लेना चाहिए। ताकि आप पूरा दिन अच्छे से व चुस्ती से काम कर सकें। गर्मियों में तो सभी ठंडे पानी से नहाते है लेकिन सर्दियों में बहुत से लोग ऐसे होते है जो गर्म पानी से नहाते है। लेकिन क्या आप जानते है की गर्म पानी से नहाना हमारे लिए अच्छा साबित नहीं होता। वैसे तो आप हल्के गर्म पानी में नहाए तो कोई समस्या नहीं होती लेकिन अगर आप ज्यादा गर्म पानी का सेवन करते है तो ऐसा करने से आपको बहुत सारी समस्या होने का खतरा बना रहता है।
आज हम उनकी ही बात करने वाले है की अगर हम अधिक गर्म पानी का उपयोग नहाने के लिए करते है तो ऐसा करने से हमारे शरीर को क्या क्या समस्या हो सकती है। गर्म पानी से नहाने से हमारे जो जो समस्या हो सकती है वह कुछ इस प्रकार है।
त्वचा के लिए खतरनाक :-
गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए अगर आप करते है और पानी अधिक गर्म होता है तो इससे आपको त्वचा से संबंधित समस्या पैदा होने का खतरा बना रहता है। क्योंकि ज्यादा गर्म पानी हमारी त्वचा को ऊपर से जला सकता है और इससे हमारी त्वचा काली भी होने लगती है। इसीलिए हमें नहाते समय ध्यान में रखना चाहिए की हम ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
बालों को कमजोर बनाये :-
अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करने से हमारे बालों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से बालों की जड़ेकमजोर होने लगती है। जिसके कारण बाल टूटने झड़ने लगते है। इसीलिए हमें ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए नहीं करना चाहिए।