/ / पीजिए ये जूस, होगी कब्ज की समस्या दूर !

पीजिए ये जूस, होगी कब्ज की समस्या दूर !

बदलती जीवन शैली की वजह से हर कोई कब्ज की समस्या से परेशान हैं, ये परेशा​नी होने पर कई लोग डॉक्टरों के चक्कर लगाते नजर आते हैं। ऐसे में हर रोज अलग अलग समय पर खाना खाने से भी कब्ज और गैस की परेशानी हो रही है।

अगर देखा जाए तो मौजूदा वक्त में हर 100 में से 90 व्यक्ति कब्ज से पीड़ित हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कब्ज कभी अकेले नहीं आता है। बल्कि अपने साथ अन्य कई रोगों को साथ लाता है। इसलिए आज हम कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ जूस के बारे में बता रहे हैं, चलिए आइये जानते हैं उन जूस के बारे में…

पीजिए सेब का जूस: हमारी सेहत के लिए सेब बेहद फायदेमंद होती हैं, अगर हम इसका जूस बनाकर पीएंगे, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सेब में सोर्बिटोल होता जिस कारण से इसका एक लेक्साटिव इफ़ेक्ट पड़ता है और नरम मल उत्पन्न करने में मदद करता है। रात के समय इस जूस का सेवन करने से अधिक आराम मिलता है। आप चाहे तो सेब को साबुत भी खा सकते हैं।

बेहद फायदेमंद हैं नाशपाती: हमारी सेहत के लिए नाशपती बेहद लाभकारी होती हैं, अगर हम इसका जूस बनाकर पीएंगे तो इससे कई रोग दूर होते हैं। नाशपाती में सेब की तुलना में 8 गुना ज्यादा सोर्बिटोल होता है। यानि कि नाशपाती सेब से ज्यादा गुणकारी है। रोजाना एक ग्लास लेने से कब्ज के रोगी को काफी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

सेहत के लिए नेलपॉलिश लगाना हो सकता है हानिकारक !

Loading...