आंखें शरीर का एक बहुत ही अहम हिस्सा है जिसके जरिए आप दुनिया के अनेको रंगों को और आस-पास के खूबसूरत नजारों को पूरी तरह देखते हैं। इसलिए इसकी देखभाल करना उतना ही ज्यादा आवश्यक है जितना कि आप शरीर के बाकी अंगों की करते हैं। ज्यादा काम करने की वजह से आंखें बहुत कमजोर पड़ने लगती हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी आंखों की रोशनी आसानी से बहुत तेज कर सकती हैं।
1. आपको अपने आहार में गाजर, संतरे, नारंगी और पीले रंग की सब्जियां शामिल करनी चाहिेए। ये सब्जियां विटामिन ए की मात्रा से भरपूर होती हैं।सुबह उठ के मुंह की लार अपनी आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं।
2. रोजाना पैरों के तलवे और अंगूठे में सरसों के तेल से मालिश करने से आंखों की रोशनी तेज होती हैं। आंखो की रोशनी को बढ़ाने में पालक और गाजर का जूस काफी फायदेमंद होता हैं।
3. रात को सोते समय दुध में चुटकी भर पीसी हुई इलायची डालकर पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। अपनी दोनों हथेलियों को आपस में तब तक रगड़े जब तक कि गर्म न हो जाए फिर इसके बाद अपने हथेलियों से दोनों आंखों को ढकें। ऐसा करने से आंख की मांसपेशियों को आराम मिलता हैं।
4. काम करते समय बीच-बीच में अपनी आंखों को आराम देते रहे ताकि आपकी आंखो पर ज्यादा जोर न पड़े।
यह भी पढ़ें-