हमारी सेहत के लिए अंगूर बेहद गुणकारी होते हैं, अगर हम इसका हर रोज यूज लेंगे तो इससे हमारी सेहत ठीक रहेगी। भले ही अंगूर स्वाद में मीठा हो लेकिन इसमें शुगर की बिल्कुल भी मात्रा नहीं होती है।
अंगूर में सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे जल, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, मैगनेशियम और आयरन मौजूद होते है जो शरीर को कई रोगों बचाता है। अगर अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो अधिक लाभ मिलता है। चलिए आइये जानते हैं अंगूर के सेहत राज के बारे में…
-हार्ट अटैक जैसे गंभीर रोगों में भी अंगूर बेहद गुणकारी है। अंगूर का फल हार्ट अटैक के रोगी के लिए एसप्रिन की गोली की तरह कार्य करता है क्योंकि एसप्रिन की गोली शरीर में खून के थक्के जमने नहीं देती जिससे हार्ट ठीक रहता है। अगर आप भी हार्ट अटैक के रोगी है तो काले अंगूर का रस पीना चाहिए।
-अगर शरीर के किसी भी भाग से जब ज्यादा खून बहे जाए तो अंगूर के एक गिलास जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे रक्त की क्षतिपूर्ति होगी।
– अगर आप अंगूर का जूस पीएंगे, तो इससे माइग्रेन के दर्द से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा माइग्रेन के दर्द में अंगूर का सेवन करने से भी राहत मिलती है।
-अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो उसे एनीमिया कहते है। एनीमिया का रोग को जड़ से खत्म करने के लिए अंगूर सबसे अच्छा तरीका है। हर रोज खाली पेट अंगूर का सेवन कीजिए। इससे काफी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें-
सेहत के लिए रोज़ाना रात को पैरों का मसाज करना होता है फायदेमंद !