टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल खाने में अकसर किया जाता है। इसमें भरपूर पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो शरीर को निरोग और शक्ति प्रदान करते है। इसमें विटामिन की अधिक मात्रा होती है। साथ ही यह चेहरे को खूबसूर बनाने में अहम रोल निभाता है। इसके सेवन सलाद, चटनी के रूप में किया जा सकता हैं। यह दाल, सब्जी आदि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बता रहे है टमाटर सेहत के लिए कैसे है लाभकारी।
आइये जानें यहां :
कब्ज से दिलाए छुटकारा
कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में टमाटर अत्यंत फायदेमंद होता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे है तो आप टमाटर का उपयोग सूप के रूप में कर सकते है। बार बार प्यास लगने पर लौंग का चूर्ण और चीनी को टमाटर के रस में मिलाकर इस्तेमाल में ला सकते है। ऐसा करने से बहुत फायदा मिलेगा।
मसूड़ों की समस्या को दूर करे
टमाटर मसूड़ों से खून निकलने की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। खून निकलते समय आप कच्चा टमाटर खाएं या फिर टमाटर के रस का इस्तेमाल करें। बहुत फायदा मिलेगा। इसके अलावा टमाटर मुंह के छाले की समस्या को दूर करने में भी बहुत अहम रोल निभाता है। छाले दूर करने के लिए आप पानी में टमाटर के रस को मिला लें। फिर उस पानी से कुला करें। ऐसा करने से आपके छाले दूर हो जाएंगे।
कमजोर शरीर को दे ताकतtoma
कमजोर शरीर को एनर्जी देने में टमाटर बहुत फायदेमंद होता है। आप 10 ग्राम शहद में 100 ग्राम टमाटर का रस मिला लें। इस मिक्सचर का इस्तेमाल आप सुबह करें। ऐसा करने से शरीर की कमजोरी समाप्त हो जाएगी।
जांडिस की समस्या में फायदेमंद
पीलिया के रोग से राहत पाने के लिए टमाटर बहुत लाभकारी साबित होता है। रोज़ाना 100 या 200 ग्राम टमाटर के रस का सेवन करने से जांडिस रोग आसानी से दूर किया जा सकता है।
खुजली से दिलाए छुटकारा
खुजली की समस्या को दूर करने में टमाटर बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में कुछ बूंदे टमाटर की रस की मिला लें। फिर इस मिक्सचर से शरीर पर मसाज करें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से नहा लें। बहुत फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें-