/ / जानिए सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, छोटी इलायची !

जानिए सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, छोटी इलायची !

सामान्य तौर पर इलायची हर रसोई में बहुत ही आसानी से मिल जाती है। छोटी इलायची को खुशबू व स्वाद के लिए उपयोग किया जाता है। मीठे व्यंजनों में इसका फ्लेवर बहुत लाजवाब लगता है। इलायची वाली चाय भी लोगों द्वारा खूब पसंद की जाती है। इलाइची सेहत के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होती है जानिए कैसे?

# इलायची एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है। इसे खाने से मुंह की बदबू पूरी तरह दूर होती है।

# इलायची के इस्तेमाल से शरीर को ऊर्जा तो बहुत मिलती है ही साथ ही नपुंसकता में भी इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। और इलाइची खाने से शारीरिक लाइफ भी बहुत बेहतर होती है।

# खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करना अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में बहुत मदद करते हैं। साथ ही इसके रासायनिक गुण की वजह अंदरुनी जलन में भी बहुत राहत मिलती है। अगर आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो तो भी आप छोटी इलायची का इस्तेमाल अवश्य कर सकते हैं।

# अगर आपको गले में खराश की गंभीर समस्या है तो भी इलायची का सेवन करना अत्यधिक फायदेमंद रहेगा। इसके सेवन से गले की दर्द में भी बहुत राहत मिलती है।

# इलायची के रासायनिक गुण शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल और दूसरे विषैले तत्वों को पूरी तरह दूर करने का भी काम करता है। इससे रक्त भी बहुत साफ होता है।

Loading...