अब तक आपने नमक का इस्तेमाल केवल और केवल भोजन बनाने में किया होगा लेकिन आज हम आपको नमक के पानी से नहाने के सारे फायदे बताते हैं। अगर आप थोड़ा सा नमक पानी में मिलाकर नहाते हैं, तो आपके शरीर को इससे कई सारे फायदे हो सकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे मिनरल्स शरीर को पूरी तरह इंफेक्शंस से बचाते हैं।
थकान और स्ट्रेस – नमक के पानी से नहाने पर थकान और स्ट्रेस विल्कुल दूर हो जाता है। इससे दिमाग को बहुत शांति मिलती है और रात में बहुत अच्छी नींद भी आती है। नमक के पानी से नहाने पर हड्डियों में होने वाले दर्द से बहुत राहत मिलती है। इससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस और टेंडीनिटिस जैसी जॉइंट पेन की गंभीर समस्या में बहुत आराम मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन – इसके पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन भी बहुत अच्छा हो जाता है। साथ ही बालों के बैक्टीरिया भी आसानी से खत्म होते हैं। इसलिए नमक के पानी से सिर धोने पर बाल हेल्दी और शाइनी हो रहते हैं। ध्यान रहे नमक की मात्रा विल्कुल संतुलित होनी चाहिए। इतना नमक न मिलाएं कि पानी पूरी तरह खारा हो जाए।
डेड सेल्स को निकालने में – नमक का पानी स्किन की डेड सेल्स को निकालने में मदद करता है। रोज इसके पानी से नहाएंगे तो स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। रंग भी खिलेगा। नमक के पानी में मौजूद तत्व शरीर का ऑयल लेवल कंट्रोल करते हैं। इससे असिडिटी की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।
मसल्स पेन की समस्या से राहत – नमक के पानी से नहाने पर मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं। इससे मसल्स पेन की समस्या से राहत मिलती है। नमक के पानी में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये स्किन के पोर्स में जाकर सफाई करते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें-