/ / सूजी, सेहत व स्वाद से होता है भरपूर !

सूजी, सेहत व स्वाद से होता है भरपूर !

हमारी रसोई में कई ऐसी चीज़े उपलब्ध रहती है जो स्वाद से तो भरपूर है ही साथ ही हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। सूजी भी उन्ही में से एक है सूजी का हलवा, सूजी का उपमा तो हर किसी को पसंद होता है। इसके स्वाद से तो हम सभी भली भांति परिचित है लेकिन क्या आप जानते है यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

आइए जानें सूजी के कुछ अन्य स्वास्थ्य लाभ-

1. सूजी शुगर के मरीज़ो के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इसलिए यह शुगर के रोगियों के लिए अच्छा भोजन है।

2. अगर आप अपना वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे है तो सूजी को अपने आहार में अवश्य शामिल करें। सूजी में बहुत सारा फाइबर पाया जाता है जिससे हमारा पाचन-तंत्र सुचारु रहता है।

3 .सूजी में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एनीमिया रोग ग्रस्त व्यक्तियों के लिए सूजी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से खून की कमी नहीं होती और एनीमिया होने की संभावना भी नहीं रहती।

4. जिन व्यक्तियों का कोलेस्ट्रॉल बड़ा हुआ है उन व्यक्तियों के लिए सूजी बहुत फायदेमंद क्यूंकि सूजी में कोलेस्ट्रॉल व फैट बिल्कुल नहीं होता।

5. शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए विटामिन, खनिज व अन्य कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह सब सूजी में प्रचूर मात्रा में पाए जाते है। सूजी हार्ट, किडनी व मांसपेशियां भी सुचारु रूप से कार्य करती है।

यह भी पढ़ें-

सेहत के लिए गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन होता है लाभदायक !

Loading...