/ / गर्भावस्था में आलू खाना हो सकता है नुकसानदायक

गर्भावस्था में आलू खाना हो सकता है नुकसानदायक

गर्भावस्था में महिला को बहुत सी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। साथ ही उसकी जीवनशैली में कई तरह के बदलाव आते हैं। इन्हीं में से एक है आपके आहार में बदलाव। अगर आपको आलू की सब्जी पसंद है और आप गर्भवती हैं तो इससे थोड़ी दूरी बनाकर रखें क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक हो सकती है।

दरअसल, गर्भधारण के दौरान महिला के हार्माेन्स में काफी बदलाव आते हैं, जिसके उसकी पूरी व्यवस्था प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, इस दौरान महिलाओं को मधुमेह होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आलू का सेवन इस संभावना को और भी अधिक बढ़ाता है। इसलिए गर्भावस्था में आपको आलू के स्थान पर अन्य फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Loading...