प्रतिदिन दही खाने से न केवल आप बहुत कूल रहते हैं, बल्कि दही कई तरह से फायदेमंद भी होते है। तो आइये जानते है दही खाने के सारे फायदों के बारे में…. जानिए
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए – प्रतिदिन दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बहुत हद तक कम होता है। एक ताजा रिसर्च की मानें तो अगर रोज थोड़ी मात्रा में दही खाया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर का खतरा तकरीबन तीन गुना कम होता है। दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में भी दही बहुत उपयोगी होता है।
बालों और त्वचा के लिए – दही को आप सीधे बालों और त्वचा पर लगा सकते हैं और बहुत ही जल्दी इसके बहुत अच्छे परिणाम देख सकते हैं। डैंड्रफ से बचने के लिए बालों में दही लगाना बहुत ही अच्छा रहता है। इसके लिए दही को बालों में लगाकर आधे घंटे के बाद बाल अवश्य धो लें।
ऑस्टियोपोरोसिस के लिए – दही फैट की सबसे अच्छी फॉर्म है। दही में दूध के बराबर ही पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दही में कैल्शियम बहुत ही भरपूर मात्रा में होता है। दही खाने से दांत और हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बहुत कम होता है।
तनाव को कम करने के लिए – दही खाने से तनाव कम होता है। दही एनर्जी बूस्टर भी है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है।
प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए – दही से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। यही नहीं अनिंद्रा की समस्या को दूर भगाने में भी दही फायदेमंद होता है।