/ / करी पत्ते के सौंदर्य लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान !
A young sprig of a curry leaf plant

करी पत्ते के सौंदर्य लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान !

लोग करी पत्ते का यूज़ अकसर खाने का स्वाद बढ़ाने में करते है। इसमें बहुत से पोषक मौजूद होते है जो सेहत को हैल्दी बनाने में लाभदायक होते हैं। करी पत्ता शुगर को बैलेंस रखने में बहुत असरदार होता है। इसके सेवन से स्किन और बाल काफी अच्छे होते है। आइए जानें इसके फायदे :

  1. करी पत्ते के इस्तेमाल से एनीमिया की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है। इसमें आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।
  2. लीवर संबंधी समस्याओं से निजात पाने में करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से लीवर हैल्दी बनता है। लीवर कमजोर होने पर करी पत्ता का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है
  3. करी पत्ते में शुगर को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में इन्सुलिन लेवल को कम करता है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम स्वस्थ रहता है और वजन कम होता है।
  4. हार्ट से जुडी प्रोब्लम्स को दूर करने में करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में कम होता है और हार्ट की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  5. करी पत्ता डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखता है। इसमें कार्मिनटिव पाया जाता है जो कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है। इसके उपयोग से पेट से जुडी प्रोब्लम्स को दूर किया जा सकता है।
  6. करी पत्ता स्किन से जुडी प्रॉब्लम्स को दूर करने में असरदार होता है। इसमें एंटी ऑक्सि‍डेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते है जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसके सेवन से त्वचा में होने वाले इंफेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है।
  7. बालों के लिए करी पत्ता बहुत लाभदायक होता है। इसमें पोषक तत्व पाए जाते है जिससे बाल सफेद नहीं होते और डैंड्रफ की प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

अपनाए ये उपाय, दांतों पर पड़े पीले निशान हटाने के लिए !

 

Loading...