/ / अगर दांतों में हैं परेशानी, तो अपनाएं ये नुस्खे

अगर दांतों में हैं परेशानी, तो अपनाएं ये नुस्खे

हमारे शरीर का दांत बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, अगर दांत नहीं होंगे तो हम कुछ भी खा नहीं सकते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते है तो दांतों से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी के प्रति लापरवाह नहीं बरतनी चाहिए।

अधिकांश इंसान ये कहते हैं कि वो रोज ब्रश करते हैं। फिर भी उनके दांत खराब हो जाते हैं। इसलिए कि लोग ब्रश तो रोजाना साफ करते हैं लेकिन अपनी जीभ को साफ करना भूल जाते हैं या उनको पता ही नहीं होता।

हमेशा दांत खराब होने की प्रमुख वजह जीभ का साफ नहीं होना हैं। अगर विशेषज्ञों की माने तो अगर आपको सेहतमंद दांत चाहिए। तो दिन में दो बार ब्रश कीजिए साथ ही ब्रश करने के बाद माउथवाश या नमक के पानी से कुल्ला करना चाहिए।

-कई इंसान अपने ब्रश का वर्षों तक इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए।
-छह माह के बाद ब्रश को बदल लेना चाहिए। अगर आपके दांतों से खाना फंसने लगे, मसूड़ों से खून आए या ठंडा या गरम महसूस हो तो आप बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श लीजिए।
-क्योंकि अगर आपके दांत स्वस्थ रहेंगे तो पूरी बॉडी ठीक रहेगी।

Loading...