GATE 2021: एप्लिकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, जानिए डिटेल

GATE 2021 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT बॉम्बे) आज 13 नवंबर को GATE 2021 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो बंद कर देगा.

GATE 2021: एप्लिकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, जानिए डिटेल

GATE 2021: एप्लिकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद.

नई दिल्ली:

GATE 2021 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT बॉम्बे) आज 13 नवंबर को GATE 2021 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो बंद कर  देगा. उम्मीदवार जो गेट 2021 के माध्यम से अंडरग्रेजुएट और  पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके पास अपने आवेदन फॉर्म में सुधार या बदलाव करने का आज आखिरी दिन है. उम्मीदवार अपनी कैटेगरी, परीक्षा केंद्र  को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बदल सकेंगे. बता दें कि गेट एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 28 अक्टूबर को खुली थी. 

कब होगा एग्जाम?
GATE 2021 परीक्षा 5 , 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी. GATE 2021 के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2021 से उपलब्ध कराए जाएंगे. इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2021 में जारी किया जाएगा.

Newsbeep

GATE 2021: लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


GATE के 2021 संस्करण में दो नए विषयों को शामिल किया गया है. दो नए विषयों - पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग (ES) और मानविकी और सामाजिक विज्ञान (XS) की शुरुआत के साथ GATE 2021 विषयों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है.