MI vs DC IPL 2020 Match Live Updates: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, अय्यर ने बनाए 42 रन

MI vs DC IPL live score 2020: शिखर धवन को दिल्ली को अच्छी शुरूआत देनी होगी । कई मैचों में अच्छी शुरूआत के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. इस बड़े मुकाबले में उनसे ऐसी उम्मीद होगी. पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की भी यह पहली परीक्षा होगी जिन्हें बुमराह और बोल्ट का सामना करना होगा.

MI vs DC IPL 2020 Match Live Updates: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, अय्यर ने बनाए 42 रन

MI vs DC IPL 2020 Score: मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला बहुत ही जोरों का होगा

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अब से कुछ ही देर बाद जब अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो इस बड़ी जंग में कई महारथियों के आपसी मुकाबलों पर भी नजरें रहेंगी. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों का बल्लेबाजी शीर्ष क्रम जबर्दस्त है और मध्यक्रम बेहद मजबूत. इसके साथ ही दोनों के पास धारदार गेंदबाजी आक्रमण है. अगर किसी मामले में एक टीम का पलड़ा भारी है तो वह तेज गेंदबाजों के अनुभव के मामले में मुंबई इंडियंस का. जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के पास बरसों का अनुभव है और वे निर्णायक साबित हो सकते हैं

Oct 11, 2020 20:42 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: अय्यर तो गए..
14.4 क्रुणाल की गेंद पर पूरा समय था पुल के लिए अय्यर के पास...लेकिन ऊंचाई नहीं दे सके..सीधा गेंद गई डीप मिडविकेट पर खड़े बोल्ट के हाथ में..
Oct 11, 2020 20:39 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अय्यर क चौके के क्या कहने
14.1 पंड्या की फुललेंथ गेंद..ऑफ स्टंप के बाहर भी..और अय्यर ने एंगल देते हुए प्वाइंट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया..
Oct 11, 2020 20:35 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: धवन का चौका
13.1 राहुल के दायीं तरफ सीधे चौका जड़ा धवन ने..मानो फोरहैंड टेनिस शॉट लगा दिया हो...
Oct 11, 2020 20:34 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: क्रुणाल का बेहतरीन ओवर
12.6 इस स्थिति में अगर कोई 4 रन देगा, तो ओवर बढ़िया ही कहा जाएगा..ऐसे काम नहीं चलेगा दिल्ली.. ॉॉ
Oct 11, 2020 20:31 (IST)
बुमराह का बढ़िया ओवर
11.6 सिर्फ 6 रन खर्च किए जसप्रीत ने...अब दिल्ली के बल्लेबाजों को गति बढ़ानी होगी...
Oct 11, 2020 20:22 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अय्यर का अपर-कट
9.5 बाउंसर थी पैटिंसन की..उछाल था..पर गति नहीं..इसी वजह से अपर-कट के लिए समय मिल गया अय्यर को कीपर के ऊपर से..
Oct 11, 2020 20:19 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अय्यर का बेहतरीन चौका
9.1 सिर्फ प्वाइंट के बराबर से दिशा भर दे दी अय्यर ने...और गेंद मंजिल तक चली गई..
Oct 11, 2020 20:18 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: राहुल चाहर का आगमन
8.6 और इस ओवर में राहुल ने दिए 6 रन...शुरुआत ठीक की है, पर आगे क्या विकेट निकाल पाएंगे..पिच से मदद नहीं दिख रही..
Oct 11, 2020 20:11 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: पोलार्ड की महंगी शुरुआत
7.6 पोलार्ड की गेंदबाजी के स्तर में पिछले संस्करण के मुकाबले गिरावट है..गति धीमी हो गयी है...बहरहाल 10 रन दिए
Oct 11, 2020 20:08 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: धवन का चौका
7.3 अगर धवन को इतनी जगह पोलार्ड देंगे, तो धवन क्या कोई भी लेफ्टी बाउंड्री पहुंचा देगा..धवन ने भी ऐसा किया..
Oct 11, 2020 20:06 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: क्रुणाल का ठीक ओवर
6.6 टाइट ओवर किया क्रुणाल ने...सिर्फ 5 रन आए इस ओवर में...
Oct 11, 2020 20:03 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: पावर-प्ले खत्म
5.6 पैटिंसन के इस ओवर में 3 चौके...2 अय्यर ने..1 धवन ने जड़ा..और रन आए 14...
Oct 11, 2020 20:00 (IST)
अय्यर का चौका
5.3 पैटिंसन भटके लेग स्टंप पर और फ्लिक कर दिया श्रेयस अय्यर ने...
Oct 11, 2020 19:57 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: धवन का छक्का
4.4 घुटना टेककर लांगऑन के ऊपर से धवन ने टांग दिया...एक लंबा छक्का..
Oct 11, 2020 19:55 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: रहाणे आउट
4.2 आक्रमण पर क्रुणाल पंड्या आए..सीधी गेंद...रहाणे ने बैकफुट पंच खेलने की कोशिश की..चूके..गेंद सीधी पैड पर...अंपायर ने उंगली उठा दी..
Oct 11, 2020 19:47 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: रहाणे चौका!
2.4 बहुत दूर से बोल्ट की लेंथ गेंद पर ड्राइव किया....गेंद स्लिप की तरफ गई..कोई नहीं था वहां...थर्डमैन बाउंड्री के पार
Oct 11, 2020 19:42 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: दूसरे ओवर में आए 10 रन
1.6 और दिल्ली का स्कोर है 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन..रहाणे एकदम लय में दिख रहे हैं...
Oct 11, 2020 19:41 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: रहाणे चौका!
1.4 पैटिंसन की गेंद को गैप से प्वाइंट के बराबर से निकाल दिया रहाणे ने..
Oct 11, 2020 19:37 (IST)
Mumbai Indians 7/1 after 0.6 overs: पहले ओवर में मुंबई ने गंवाया विकेट पृथ्वी का..
Oct 11, 2020 19:35 (IST)
पृथ्वी पहले ही ओवर में गए !!
0.3 बोल्ट की गेंद को पुश करने की कोशिश की शॉ ने....टाइमिंग सही नहीं हो पाई..और शॉर्ट कवर पर क्रुणाल पंड्या के लिए एक आसान कैच...
Oct 11, 2020 19:17 (IST)
दिल्ली की 11 भी आ गयी
Oct 11, 2020 19:16 (IST)
मुंबई की 11
Oct 11, 2020 19:05 (IST)
दिल्ली पहले बैटिंग करेगा..
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्ला थामा है..मतलब मुंबई स्कोर का पीछा करेगा....
Oct 11, 2020 18:55 (IST)
दिल्ली की टीम होटल से रवानी का VIDEO
Oct 11, 2020 18:49 (IST)
अक्षर पटेल का इकॉनमी रेट सर्वश्रेष्ठ रहा है..
Oct 11, 2020 18:47 (IST)
बस में चढ़ने से पहले का VIDEO मुंबई का
Oct 11, 2020 18:46 (IST)
कुछ ही देर पहले मुंबई के खिलाड़ी होटल से निकले
Oct 11, 2020 18:45 (IST)
नमस्कार दोस्तों...बहुत ही रोमांचक मुकाबला कुछ ही देर में होगा..मुंबई और दिल्ली आमने सामने हैं..VIDEO