दिल्ली में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो लगातार लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा थ, आरोपी रात होते ही अपनी स्कूटी से निकलता था और जहां भी लड़की अकेले मिलती उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो जाता था.

दिल्ली में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो लगातार लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा थ, आरोपी रात होते ही अपनी स्कूटी से निकलता था और जहां भी लड़की अकेले मिलती उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो जाता था. पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के जरिये पकड़ लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दरियागंज इलाके में 13 अगस्त को एक लड़की जब अपने ऑफिस से अपने घर के पास पहुंची तभी एक स्कूटी सवार शख्स आया और लड़की के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ेंयूपी में अपराध चरम पर, एसपी और थाना इंचार्ज पर दर्ज हुआ हत्या की साजिश का केस

लड़की की शिकायत पर दरियागंज थाने में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड  हुई है. जिसमें आरोपी पीड़ित लड़की के साथ बुरी तरह छेड़खानी करता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस ने फुटेज के जरिये आरोपी की स्कूटी का नम्बर निकाला, जिस पते पर स्कूटी रजिस्टर्ड थी और पश्चिमी दिल्ली का था. उस पते पर जब  दिल्ली पुलिस पहुँची तो पता चला कि वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं. फिर पुलिस ने पुरानी दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह भी पढ़ेंकई राज्यों में हजारों लोगों से 42,000 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी 24 साल का तौसीफ खान जो शादीशुदा है और पेशे से कपड़े की दुकान चलाता है. आरोपी रात होते ही स्कूटी से निकल जाया करता था और जहां भी लड़की अकेली मिलती उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो जाता था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई लड़कियों के साथ छेड़खानी करता आ रहा है. लेकिन उसके खिलाफ लड़कियों ने शर्म की वजह से शिकायत दर्ज नहीं कराई होगी. पुलिस ने आरोपी को छेड़खानी के 2 मामलों में गिरफ्तार किया है.