भारी बारिश बनी काल: धंसी सोने की खान, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

पूर्वी कांगो में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दक्षिणी कीवु प्रांत में भूस्खलन के बाद सोने की तीन खान धंस गई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कमीतुगा शहर में कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही थी जिसके बाद यह भयानक हादसा हुआ है।

Gold Mine Collapsed in Eastern Congo

सोन की खदान घसने से 50 से ज्यादा की मौत (फोटो: सोशल मीडिया)

लखनऊ: पूर्वी कांगो में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दक्षिणी कीवु प्रांत में भूस्खलन के बाद सोने की तीन खान धंस गई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कमीतुगा शहर में कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही थी जिसके बाद यह भयानक हादसा हुआ है।

स्थानीय मेयर अलेक्सांद्र बुंदया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों में खनिक और अन्य कर्मी शामिल हैं। तो वहीं गवर्नर ने कहा कि दक्षिणी कीवु प्रांत के कमीतुगा शहर में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे (स्थानीय समय) सोने की खान धंस गई। उन्होंने बताया कि मृतकों अधिकतर युवा और बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बीते कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यह हुआ है। गवर्नर ने इस हादसे के बाद राज्य में दो दिन के शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से शवों को निकालने में मदद की अपील की है।

यह भी पढ़ें…योगी सरकार ने की पांच लाख से अधिक गोवंश को रहने-खाने की व्यवस्था

1 युवक को जिंदा बचाया गया

घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ एक युवक की जिंदा बच पाया है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दक्षिण कीवु में गैरकानूनी तरीके से खनन का कार्य होता है जिसके कारण हर साल लैंडस्लाइड की घटनाएं होती हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

Gold Mine Collapsed in Eastern Congo

इस दुर्घटना में जिंदा बच गए दीवा होनोर ने कहा कि 50 से ज्यादा लोग तीन खानों में काम कर रहे थे। यह खानें करीब 50 मीटर गहरी थीं। एक स्थानीय NGO ने यह बात उसके हवाले से कही हैं।

यह भी पढ़ें…कंगना-राज्यपाल की मुलाकात: फंस सकती है BMC, दोनों का होगा आमना-सामन

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनिशिएटिव ऑफ सपोर्ट एंड सोशल सुपरविजन ऑफ वूमेन की अध्यक्ष एमिलियेन इटोंगा ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश हुई थी जिसके बाद कामितुगा के पास स्थित साइट दोपहर करीब 3 बजे ढह गई।

यह भी पढ़ें…लालू यादव: कभी बिहार से दिल्ली तक बोलती थी तूती, आज जी रहे ऐसी लाइफ

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

रिपोर्ट के मुताबिक देश के इस अनौपचारिक खनन क्षेत्र में ऐसे हादसे आम हैं, क्योंकि इन जगहों पर सुरक्षा के मानक सही नहीं है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में पूर्वी शहर केम्पेन में सोने की एक अवैध खदान धंस गई थी जिसमें 21 लोग मारे गए थे जबकि जून 2019 में लुआलाबा प्रांत में तांबे और कोबाल्ट की खदान धंस गई थी जिसमें दर्जनों मजदूरों की मौत हो गई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App