BJP का अभेद्य किलाः यूपी के लिए की ये तैयारी, स्वतंत्रदेव सिंह ने किया आह्वाहन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सतत सम्पर्क, संवाद व सहयोग के द्वारा बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक जुड़ते हैं और यही भाजपा की शक्ति का आधार है।

UP BJP president swatantra dev singh addresses to party workers

स्वतंत्रदेव सिंह ने किया आह्वाहन (Photo Twitter)

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सतत सम्पर्क, संवाद व सहयोग के द्वारा बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक जुड़ते हैं और यही भाजपा की शक्ति का आधार है। पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से सेक्टर संरचना पार्टी की सफलता को निर्धारित करने का एक बड़ा फैक्टर है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से देश बाहर निकल चुका हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ का किया आवाह्न

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार के द्वारा संचालित होने वाला दल नहीं है। बल्कि संगठन के आधार पर आगे बढने वाला राजनैतिक दल है। हर सेक्टर को भाजपा का अभेद्य किला बनाना है, जिससे विपक्ष आपकी सक्रियता व समर्पण के आगे घुटने टेक दे।

BJP कार्यकर्ताओं संग संवाद

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के साहसिक निर्णय तथा जनकल्याणकारी कार्यों तथा प्रदेश की योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार के कार्यों की पूंजी लेकर उसे बूथ तक पहुंचाने का काम भी करना हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर प्रभारी व संयोजक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्नाव जिले के बांगरमऊ व बुलन्दशहर विधानसभा के सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मण्डल के प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री व विधायकों से डिजिटल प्लेटफार्म पर जुड़ते हुए सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय शिक्षा नीति: मांगे गए सुझाव, यूपी में ऐसे तैयार होगी कार्य योजना

केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकारों ने पूरा किया विकास का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब विचार व कार्यों के आधार पर ही जनता राजनैतिक सफलता निर्धारित करती है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, सभी को आवास, शौचालय, बैंक एकाउन्ट, गैस कनेक्शन पहुंचाकर अन्त्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

भाजपा की पूरी शक्ति संगठन के वैचारिक अधिष्ठान में निहित

उन्होंने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है और इस विचार की रक्षा के लिए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प. दीनदयाल उपाध्याय जैसे युग पुरूषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज उन्हीं के बलिदान, त्याग, तपस्या और संघर्ष से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल हैं। भाजपा की पूरी शक्ति संगठन के वैचारिक अधिष्ठान में निहित है। पार्टी के मूल में संगठन के विस्तार में ही सभी के राजनैतिक जीवन का ध्येय निहित है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के केन्द्र में है।

ये भी पढ़ें-गन्ना किसानों को राहत: योगी सरकार ने 45 दिनों में किया 6000 करोड़ का भुगतान

राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है और देश का जनमानस देश को तोड़ने वाले परिवारवादी व अलगाववादी विचारों को बार-बार नकार कर स्पष्ट संदेश भी दे चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति समपन्न बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हम सभी अपना संकल्प जोड़कर साथ चले।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App