बॉलीवुड को भाया लंदन: इन स्टार्स ने बसाया यहां आशियाना, बनाया आलिशान घर
बॉलीवुड के कई कलाकारों ने तो लंदन में भी अपना आशियाना बना लिया है। आज हम इन्हें स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके भारत के साथ साथ लंदन में भी आलीशान घर है।
Published by
Monika Published: September 7, 2020 | 1:41 pm
लंदन में भी है बॉलीवुड के इन सितारों का आलीशान घर(social media )
बॉलीवुड स्टार्स जब भी अपने काम से फुर्सत मिलती हैं, वो विदेशों में अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। स्टार्स की पहली पसंद लंदन ही मानी जाती है। साल में एक दो बार तो ये लंदन ट्रिप लगा ही लेते हैं। इस शहर की खूबसूरती , फैशन स्टेटमेंट, रॉयल अंदाज सितारों को खूब भाता है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने तो लंदन में भी अपना आशियाना बना लिया है। आज हम इन्हें स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके भारत के साथ साथ लंदन में भी आलीशान घर है।
शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के बारे में तो सभी जानते हैं। उन्होंने लंदन में भी एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में शाहरुख खान का घर है। जहां वो अक्सर अपने परिवार के साथ लंदन छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं।
अजय देवगन को महंगी गाड़ियों से लेकर बेशकीमती चीजों का शौक है। उन्होंने भी लंदन में खुद का एक घर खरीदा हुआ है। काजोल को लंदन बहुत पसंद है। उनका सपना था कि उनका एक घर लंदन में हो।
जूही चावला ने भी लंदन में घर लिया हुआ है। जूही के पति जय मेहता बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों बच्चे जान्हवी मेहता और अर्जुन मेहता लंदन में ही पढ़ाई करते हैं।
कटरीना आज भले ही इंडिया में रह रही हो, लेकिन कटरीना का जन्म हांग कांग में हुआ था। 2011 में कटरीना ने लंदन के Hampstead area में बड़ा बंगला खरीदा था।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App