मलाइका बीमार: अर्जुन को कोरोना होने से हुआ ये हाल, प्यार के बीच नहीं आया वायरस

अर्जुन कपूर के टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर आई की उसके पीछे ही आज रविवार को ही मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया।

Published by suman Published: September 6, 2020 | 7:40 pm
malaika arora

अर्जुन कपूर के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव,इंस्टाग्राम

मुंबई  कोरोना के कहर से बॉलीवुड भी नहीं अछूता रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स के पॉजिटिव होने की खबरें सुर्खियां बंटोर रही है। अभी अर्जुन कपूर के टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर आई की उसके पीछे ही आज रविवार को ही मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया।

यह पढ़ें…महिलाओं से गंदी बात: इस शख्स को पड़ी भारी, संपर्क में 500 से ज्यादा औरतें

बहन अमृता ने बताया सच

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा के संक्रमित होने की पुष्टि की है। रविवार को ही इससे कुछ घंटे पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

बता दें कि शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर्स’ के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आई थी। इस शो की जज है मलाइका।मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की है। मलाइरा ने कहा, ‘हां…मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।’

 

View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन कपूर भी पॉजिटिव

अर्जुन कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी है। अर्जुन कपूर ने लिखा, मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं।

अजुर्न कपूर ने बताया कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन में रखें हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘टेस्ट में मामूली लक्षण पाने के बाद डॉक्‍टर की सलाह पर  खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं।

 

यह पढ़ें…आप नेता सांसद संजय सिंह का दावा, यूपी में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार, CBI को लिखी चिट्ठी

 

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

 

‘संदीप और पिंकी फरार’ अर्जुन की फिल्म रिलीज को तैयार है। सिनेमाघरों के खुलते ही ये फिल्म रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने एक और फिल्म साइन की है। अभी उसका नाम तय नहीं हुआ है।

बता दें कि कोरोना वायरस लगातार भारत में रिकॉर्ड बना रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब तक 31,80,865 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही रविवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 77.32 फीसदी हो गई। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App