
देश में रोज दर्ज होने वाले नए मामलों का आंकड़ा दो दिनों से 80 हजार के ऊपर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
India Coronavirus Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus Cases) का कहर किसी भी तरह से कम होता नहीं दिख रहा है. हर रोज दर्ज होने वाले मामलों का आंकड़ा पिछले दो दिनों से 80,000 से भी ऊपर चल रहा है. शुक्रवार यानी 4 सितंबर को COVID-19 मामले देश में 39 लाख के पार जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 83,341 नए कोरोनावायरस केस सामने आए हैं, इसके साथ ही कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 39,36,747 हो चुका है. वहीं, एक दिन में 1,096 मरीजों की मौत हो गई है. अब तक इस वायरस से देश में 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि, बीमारी से रिकवर हुए लोगों की संख्या भी 30 लाख के पार हो गई है. देश में रिकवरी रेट 77.14% चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 66,659 मरीज़ ठीक हुए हैं. अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 30,37,151 है. वहीं, कुल मामलों में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 21.11% फीसदी यानी 8,31,124 है. फिलहाल कोरोना का डेथ रेट 1.73% चल रहा है.
यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन है : केंद्र सरकार
फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 7.12% चल रहा है, यानी कि जितनी भी टेस्टिंग हो रही है, उनमें से 7.12 फीसदी केस पॉजिटिव आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 11,69,765 टेस्ट हुए हैं. अब तक देश में कुल मिलाकर 4,66,79,145 टेस्ट हो चुके हैं.
कोरोनावायरस और उससे फैलने वाली महामारी, यानी COVID-19 का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और अब देश में एक लाख केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ते जा रहे हैं... भारत को 39 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 218 दिन लगे हैं... | ||
तिथि | कुल मामले | समय लगा |
---|---|---|
19 मई | 1,01,139 | 110 दिन |
3 जून | 2,07,615 | 15 दिन |
13 जून | 3,08,993 | 10 दिन |
21 जून | 4,10,461 | 8 दिन |
27 जून | 5,08,953 | 6 दिन |
2 जुलाई | 6,04,641 | 5 दिन |
7 जुलाई | 7,19,665 | 5 दिन |
11 जुलाई | 8,20,916 | 4 दिन |
14 जुलाई | 9,06,752 | 3 दिन |
17 जुलाई | 10,03,832 | 3 दिन |
20 जुलाई | 11,18,043 | 3 दिन |
23 जुलाई | 12,38,635 | 3 दिन |
25 जुलाई | 13,36,861 | 2 दिन |
27 जुलाई | 14,35,453 | 2 दिन |
29 जुलाई | 15,31,669 | 2 दिन |
31 जुलाई | 16,38,870 | 2 दिन |
2 अगस्त | 17,50,723 | 2 दिन |
3 अगस्त | 18,03,695 | 1 दिन |
5 अगस्त | 19,08,254 | 2 दिन |
7 अगस्त | 20,27,074 | 2 दिन |
9 अगस्त | 21,53,010 | 2 दिन |
10 अगस्त | 22,15,074 | 1 दिन |
12 अगस्त | 23,29,638 | 2 दिन |
14 अगस्त | 24,61,190 | 2 दिन |
15 अगस्त | 25,26,192 | 1 दिन |
17 अगस्त | 26,47,663 | 2 दिन |
18 अगस्त | 27,02,742 | 1 दिन |
20 अगस्त | 28,36,925 | 2 दिन |
21 अगस्त | 29,05,823 | 1 दिन |
23 अगस्त | 30,44,940 | 2 दिन |
24 अगस्त | 31,06,348 | 1 दिन |
26 अगस्त | 32,34,474 | 2 दिन |
27 अगस्त | 33,10,234 | 1 दिन |
29 अगस्त | 34,63,972 | 2 दिन |
30 अगस्त | 35,42,733 | 1 दिन |
31 अगस्त | 36,21,245 | 1 दिन |
2 सितंबर | 37,69,529 | 2 दिन |
3 सितंबर | 38,53,406 | 1 दिन |
4 सितंबर | 39,36,747 | 1 दिन |