निरहुआ-आम्रपाली के ठुमकों ने मचाया धमाल, 5 करोड़ लोगों तक पहुंचा गाना

भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते है। ये दोनों एक्टर्स जिस भी मूवी या गाने में साथ होते हैं वो अक्सर हिट साबित होती हैं।

amrapali nirwa

'खोल दी केवाड़ी भईल भोर' गाना (file photo )

भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते है। ये दोनों एक्टर्स जिस भी मूवी या गाने में साथ होते हैं वो अक्सर हिट साबित होती हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का जवाब नहीं। इन दिनों यूट्यूब इन दोनों स्टार्स का एक पॉपुलर गाना ‘खोल दी केवाड़ी भईल भोर’ धूम मचा रहा हैं। इस गाने में निरहुआ आम्रपाली संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में आम्रपाली ने नीली साड़ी पहनी हुई हैं, जिनमे वो कहर ढा रहीं हैं।

View this post on Instagram

🤴🏻💎💵💴💸💰💶💷👸🏼

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

यह भी पढ़ें: LAC में चीनी घुसपैठ: एक बार फिर नाकाम हुआ चीन, जवानों ने डटकर किया सामना

हिट है ये जोड़ी

दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। निरहुआ और आम्रपाली के इस रोमांटिक गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें, ‘खोल दी केवाड़ी भईल भोर’ गाने को कल्पना और रजनीश ने गाया है। इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। संगीत राजेश रजनीश ने तैयार किया है। संतोष मिश्रा ने इस फिल्म को निर्देशित और सुजीत तिवारी द्वारा निर्मित है।

यह भी पढ़ें: सपाइयों का प्रदर्शन: फीस माफी को लेकर सरकार को घेरा, पुलिस ने भांजी लाठी

दोनों की फ़िल्में

इससे पहले भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। जिसमें ‘निरहुआ चलल ससुराल 3’ ‘दुल्हन गंगा पार के’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ और ‘पटना जंक्शन’ ‘वीर योद्धा महाबली’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।