
सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा (फोटो- इंस्टाग्राम)


मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान यानी कि एक्टर सलमान खान हमेशा जरुरतमंदों की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते दिखे हैं। एक बार जो सलमान खान कमिटमेंट कर देते हैं तो फिर उसे पूरा भी जरूर करते हैं। इस बीच सलमान ने अपना एक और वादा पूरा कर लिया है। दरअसल, उन्होंने फरवरी महीने में महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव के लोगों के लिए घर बनवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा भी कर दिया है।
बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए बनवाएंगे घर
दरअसल, सलमान ने उन लोगों का घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उन्होंने एक कंपनी की मदद से घर बनवाने का वादा किया था। उस दौरान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव को गोद लेकर ईमानदार और नेक कार्य करने के लिए ELAN ग्रुप को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें: आजम के बाद अब बहन की बढ़ी मुसीबत, योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्यवाई शुरू
गांव में शुरू हुआ घर बनने का काम
सलमान की पहल के बाद अब इस गांव में लोगों के घर बनने का काम शुरू भी हो गया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल ने भी दी थी। उन्होंनें ट्वीट कर बताया था कि 70 प्रभावित घरों का काम शुरू हो गया है।
खिद्रापूर ता. शिरोळ येथील महापुरात पडझड झालेल्या घरांची पुर्नबांधणी करण्यासाठी एलान फाऊंडेशन (दिल्ली) व अभिनेते सलमान खान यांनी जबाबदारी घेतलेल्या ७० घरांच्या पायाभरणीचा शुभारंभ पार पडला. pic.twitter.com/clDOWvp3xE
— Rajendra Patil Yadravkar (@yadravkar) August 25, 2020
यह भी पढ़ें: मरेंगे या मार देंगे: टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देंगे, यहां हुआ ये हाईवोल्टेज ड्रामा
सलमान और ELAN फाउंडेशन उठाएंगे खर्च
जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस काम के लिए 95 हजार रुपये दिए हैं और बाकी का खर्च सलमान खान और ELAN फाउंडेशन उठाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और ELAN फाउंडेशन द्वारा 250 स्क्वायर फीट के घर बनाकर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सुशांत केस पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप
कोरोना काल में ऐसे की लोगों की मदद
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सलमान खान जरुरतमंद की मदद के लिए आगे आए हों। इससे पहले भी वो कई बार लोगों की मदद कर चुके हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने ना केवल पैसे डोनेट किए, बल्कि लोगों को खाने का सामान भी उपलब्ध कराया। इसके अलावा भी सलमान कई तरह से लोगों की मदद करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: सैटेलाइट से कांपे देश: सामने आया चीन का तबाही वाला प्लान, अलर्ट हुआ भारत
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।