धोनी पर बोला पाकिस्तान: माही के साथ नहीं हुआ सही बर्ताव, सुनें इस खिलाड़ी की बात

सकलैन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी का संन्यास बिना फेयरवेल मैच के नहीं होना चाहिए था, जो उन जैसे दिग्गज के साथ ठीक बर्ताव नहीं है।

Saqlain Mushtaq- MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने इसी महीने की 15 तारीख को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। काफी देनों से धोनी के संन्यास लेने की अटकलें चल रही थीं। जिसके बाद स्वतंत्रता दिवस को 15 अगस्त के दिन शाम को अचानक महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। धोनी के अचानक संन्यास के फैसले से हर कोई हैरान था। लेकिन धोनी के इस फैसले के बाद से लगातार सोशल मीडिया और हर जगह धोनी को उनके क्रिकेट में योगदान के लिए याद किया जाने लगा।

और हर कोई उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने लगा। लेकिन ये हर किसी को अखर रहा था कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी ने अचानक बिना मैच खेले ही संन्यास ले लिया। हर कोई ये चाहता था कि धोनी अपना फेयरवेल मैच खेलकर ही संन्यास लें। अब इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भी धोनी को लेकर टिप्पणी की है। सकलैन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी का संन्यास बिना फेयरवेल मैच के नहीं होना चाहिए था, जो उन जैसे दिग्गज के साथ ठीक बर्ताव नहीं है।

BCCI ने धोनी को नहीं किया सही से ट्रीट- सकलैन मुश्ताक

Mushtaq-Dhoni
Mushtaq-Dhoni

पाक पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी के बहुत से प्रशंसक रिटायरमेंट से पहले उन्हें नीली जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते थे।’ सकलैन के इस स्टेटमेंट में जितनी धोनी की कलक और उनके फेयरवेल की चिंता थी। तो उससे ज्यादा सकलैन ने अपने इस बयान के ज़रिए बीसीसीआई पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें-   US Elections: भारतीय वोटर्स को लुभाने के लिए ट्रंप ने लिया ‘हाउडी मोदी’ का सहारा

पाक पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘मैं बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि महेंद्र सिंह धोनी महान खिलाड़ी थे। वो ऐसे क्रिकेटर को सही तरह से ट्रीट नहीं कर सके।’ सकलैन ने कहा कि मैं दिल से ये बात कह रहा हूं। मैं इससे आहत हूं। धोनी के बहुत से फैंस भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे।

झारखंड सरकार भी कर चुकी है धोनी के फेयरवेल मैच की अपील

Jharkhand CM Hemant Soren
Jharkhand CM Hemant Soren

ये भी पढ़ें-   गिरफ्तार IIPM के डायरेक्टर अरिंदम चौधरी, टैक्स चोरी के चलते जाना पड़ा जेल

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर के बयान से ये साफ दिख रहा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बहाने बीसीसीआई पर अपनी भड़ास निकाली है। और जमकर हमला बोला है। वहीं सकलैन ने धोनी के बारे में बोलते हुए आगे कहा कि मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। सकलैन मुश्ताक ने कहा कि मैं खुश हूं कि धोनी आईपीएल में खेलेंगे। धोनी के क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से लगातार हस्तियों से लेकर धोनी के तमाम प्रशंसक तक धोनी के इस फैसले से काफी दुखी हैं।

MS Dhoni
MS Dhoni

ये भी पढ़ें-   पढ़ाई का ऐसा जज्बा: जंगल में पढ़ाई कर रही लड़की, भाइयों ने ऐसे की मदद

क्योंकि सभी को पता है कि धोनी को अब टीम इंडिया के लिए वो खेलते नहीं देख पाएंगे। और न अब धोनी का मैच को फिनिश करने का वो स्टाइल। वैसे आपको बता दें कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री ने भी बीसीसीआई से धोनी के लिए फेयरवेल मैच कराने की अपील की थी। जिसका आयोजन झारखंड में ही कराने की गुजारिश की थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने भी ये ही कहा था कि वो भी चाहता है कि धोनी जैसे महान खिलाड़ी को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए। जिसके लिए बीसीसीआई धोनी से बात करेगी।