
Coronavirus in India: 27 लाख के पार पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या
Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 27 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 55079 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 27,02,742 हो गई है, वहीं इस दौरान 876 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है और कुल मृतकों की संख्या 51,797 के आंकड़े पर पहुंच गई है. देश में इस वक्त 24.91 फीसदी केस एक्टिव हैं, जिनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर वह डॉक्टर के दिशा निर्देशों के तहते होम आइसोलेशन पर हैं.
कोरोना वायरस के नये मामलों में ग्रामीण और छोटे जिलों की हिस्सेदारी बढ़कर 54% : रिपोर्ट
27 लाख के आंकड़े पर पहुंचने में हमें 201 दिन का समय लगा है. एक लाख के आंकड़े को भारत ने 110 दिनों में पार किया था. इसके बाद से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है. रोजाना 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 91 दिनों में देश में 26 लाख कोरोना के मामले सामने आए हैं.
दुनियाभर में आतंक मचा रहे कोरोनावायरस, और उससे फैली महामारी, यानी COVID-19 के पहले 1,00,000 पुष्ट मामले सामने आने में भारत में 110 दिन का वक्त लगा था, लेकिन अब देश में एक लाख केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ते जा रहे हैं... भारत को 27 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 201 दिन लगे हैं... | ||
तिथि | कुल मामले | समय लगा |
---|---|---|
19 मई | 1,01,139 | 110 दिन |
3 जून | 2,07,615 | 15 दिन |
13 जून | 3,08,993 | 10 दिन |
21 जून | 4,10,461 | 8 दिन |
27 जून | 5,08,953 | 6 दिन |
2 जुलाई | 6,04,641 | 5 दिन |
7 जुलाई | 7,19,665 | 5 दिन |
11 जुलाई | 8,20,916 | 4 दिन |
14 जुलाई | 9,06,752 | 3 दिन |
17 जुलाई | 10,03,832 | 3 दिन |
20 जुलाई | 11,18,043 | 3 दिन |
23 जुलाई | 12,38,635 | 3 दिन |
25 जुलाई | 13,36,861 | 2 दिन |
27 जुलाई | 14,35,453 | 2 दिन |
29 जुलाई | 15,31,669 | 2 दिन |
31 जुलाई | 16,38,870 | 2 दिन |
2 अगस्त | 17,50,723 | 2 दिन |
3 अगस्त | 18,03,695 | 1 दिन |
5 अगस्त | 19,08,254 | 2 दिन |
7 अगस्त | 20,27,074 | 2 दिन |
9 अगस्त | 21,53,010 | 2 दिन |
10 अगस्त | 22,15,074 | 1 दिन |
12 अगस्त | 23,29,638 | 2 दिन |
14 अगस्त | 24,61,190 | 2 दिन |
15 अगस्त | 25,26,192 | 1 दिन |
17 अगस्त | 26,47,663 | 2 दिन |
18 अगस्त | 27,02,742 | 1 दिन |
देश में इस वायरस को मात देने वालों की संख्या 19,77,779 हो चुकी है. रिकवरी रेट बढ़कर 73.18 प्रतिशत पहुंच गया है. वहीं बात करें डेथ रेट की तो यह अभी भी 1.92 प्रतिशत बना हुआ है.
अब बात टेस्ट की कर लेते हैं, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का एक कारण टेस्टों की संख्या आई तेजी भी माना जाता है. ICMR के आंकड़ों के अनुसार 17 अगस्त को देश में सबसे ज्यादा 8,99,864 लोगों की कोरोना जांच की गई है, वहीं 17 अगस्त तक कुल 3,09,41,264 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं.
Video: क्या कोविड-19 के खिलाफ जंग में जीत रहा है भारत?