बंगाल टाइगर की खोज था ये स्टार, कहा था एक दिन बनेगा बड़ा स्टार

गांगुली जानते थे कि धोनी एक दिन भारत के स्टार क्रिकेटर बनेंगे। बांग्लादेश के 2004 के दौरे पर गांगुली ने धोनी को ‘हंटर बल्लेबाज’कहा था।

Dhoni-Gangully

Dhoni-Gangully

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीबीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ही थे जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिभा को पहचाना था। गांगुली जानते थे कि धोनी एक दिन भारत के स्टार क्रिकेटर बनेंगे। बांग्लादेश के 2004 के दौरे पर गांगुली ने धोनी को ‘हंटर बल्लेबाज’कहा था।

गांगुली ने कहा था- एक दिन बनेगा बड़ा स्टार

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व निदेशक जॉय भट्टाचार्य ने एक बार बताया था कि जब वे लोग बांग्लादेश की फ्लाइट में बैठे थे तो गांगुली ने कहा था कि हमारे पास नया हंटर बल्लेबाज है। आप उसे देखिए, वह एक दिन बड़ा स्टार बनेगा। वैसे गांगुली दादा को प्रतिभाओं को पहचानने वाला कप्तान माना गया है।

ये भी पढ़ें-    MS Dhoni: रिकॉर्ड का ढेर, बहुत मुश्किल है जिनका टूटना

Dhoni-Gangully
Dhoni-Gangully

उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे मैच विनर भारत को दिए। जॉय भट्टाचार्य ने कहा था कि गांगुली प्रतिभाओं को पहचानते थे। यदि आपमें प्रतिभा है तो वह आपका समर्थन करते थे, क्योंकि वह जानते थे कि आप कब रन बनाएंगे।

गांगुली में प्रतिभा को पहचानने की अद्भुत क्षमता

Saurav Gangully
Saurav Gangully

जॉय भट्टाचार्य ने गांगुली की प्रतिभा पहचाने की क्षमता पर कहा, आप युवराज को देखिए, सहवाग को देखिए। आप जानते हैं कि उन्होंने सहवाग के साथ क्या किया। उन्हें ओपन करने की सलाह दी। टीम में उस समय सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी थे। सहवाग मध्यक्रम में अपनी जगह नहीं बना सकते थे।

ये भी पढ़ें-    ‘कैप्टन कूल’ ने ऐसे बदली IND. क्रिकेट की तस्वीर, इन कामों में भी आजमा चुके हैं हाथ

ऐसे में उनको काफी समय तक मौका नहीं मिला, क्योंकि वह मध्यक्रम में खेल रहे थे। गांगुली ने सहवाग से ओपन करने के लिए कहा। इसके बाद किस तरह सहवाग ने इतिहास रचा यह सबने देखा।

पाकिस्तान के खिलाफ पारी से मिली धोनी को पहचान

MS Dhoni
MS Dhoni

ये भी पढ़ें-    एमएस धोनी: मुश्किल मुकाबलों के बादशाह खिलाड़ी, सारी दुनिया ने माना लोहा

सौरव गांगुली के नेतृत्व में बांग्लादेश में डेब्यू सीरीज हालांकि धोनी के लिए सफल नहीं रही। पहले वनडे में वह शून्य पर आउट हो गए और अगले दो वनडे में उन्होंने 12 और नाबाद 7 रन बनाए। धोनी के करियर का ग्राफ उस समय ऊपर की ओर गया, जब पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में विशाखापत्तनम में उन्होंने 148 रन बनाए।

MS Dhoni
MS Dhoni

ये भी पढ़ें-    MS Dhoni: क्रिकेटर न बनते तो इस काम को करते, जानिये खास बातें

धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 में क्रमशः 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं।