अखिलेश ने बताया योगी सरकार को फेल, कहा-यूपी में भ्रष्टाचार-कोरोना रोकने में नाकाम

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के रामराज का हाल ये है कि कई जिलों में पुलिस और विधायकों-सांसदों के बीच अनबन में मर्यादा की सीमाएं टूट रही है।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में भाजपा सरकार न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही है और न ही अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बेड और जांच बढ़ाने के बयान जारी कर देते हैं। जबकि अस्पतालों में डॉक्टर, एनेस्थेटिस्ट, वेंटिलेटर चलाने वाला स्टाफ तक नहीं है। पुलिस की ठोको नीति का पहले गरीब-पिछड़ों को शिकार बनाया जाता था। अब भाजपा विधायकों-सांसदों का भी नम्बर लगने लगा है। कहीं-कहीं अपराधी ही पुलिस को ठोंकने में लग गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामले, सरकार कर रही खानापूर्ती- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि जारी है। मरीजों को न तो दवाएं मिल रही हैं और न ही उनके सम्पर्क में आने वालों की जांच हो रही है। मदद के लिए जिन अधिकारियों की डयूटी लगती है, वे फोन तक नहीं उठाते हैं। सब कुछ खानापूरी करने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लखनऊ में निर्मित कैंसर अस्पताल को भाजपा साढ़े तीन वर्ष में भी चालू नहीं कर सकी। अब कम से कम वहां कोविड सेन्टर की व्यवस्था कर कोरोना पीड़ितों को रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-   यूपी में प्रलय! 15 जिलों में तबाही के आसार, खतरे के निशान से ऊपर आईं ये नदियां

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के रामराज का हाल ये है कि कई जिलों में पुलिस और विधायकों-सांसदों के बीच अनबन में मर्यादा की सीमाएं टूट रही है। दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो चले हैं कि कौशाम्बी में चोरो पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। एक सिपाही, दारोगा घायल हो गए। दारोगा की पिस्टल भीड़ छीन ले गई। जब पुलिस ही इतनी असुरक्षित है तो जनता को सुरक्षा कहां से मिलेगी?

भाजपा ने सिर्फ वादे कर भटकाने का किया काम- सपा प्रमुख

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

 

ये भी पढ़ें-   अलगाववादी नेता गिलानी को पाक का सर्वोच्च सम्मान, निशान-ए-पाकिस्तान से नवाजा

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं को शुरू किया था। मरीजों के लिए ये बहुत उपयोगी सेवाएं हैं। इसके अलावा सपा सरकार ने विदेश से तमाम जानकारियां जुटा कर प्रदेश की आवश्यकता के मुताबिक अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर सेवा शुरू की थी। जबकि भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो जनता को राहत देता। अपनी एक भी जनहित की योजना जमीन पर नहीं उतारी है। सपा सरकार के समय की एम्बुलेंस सेवाएं, डायल 100 सेवा ही आज संकट काल में काम आ रही है।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

ये भी पढ़ें-   ये 52 BSF अधिकारीः देश में बजा इनकी वीरता का डंका, स्वतंत्रता दिवस मिला सम्मान

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने केवल वादे करना और भटकाने का काम किया है। ऐसा तो कभी पहले नहीं हुआ कि सचिवालय के अन्दर फर्जी अधिकारी फर्जी दफ्तर खोलकर बैठे और बेधड़क ठगी का धंधा करें, यह भाजपा राज में हो रहा है। बिजली विभाग में पहले 4000 करोड़ रुपये का पीएफ घोटाला हुआ और अब लाखों उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर घोटाला भी सामने आ गया है। मुख्यमंत्री के जीरों टालरेंस की कहानी सुनकर जनता ऊब गई है।