15 अगस्त को ये खास रिकॉर्ड बनाएंगे PM मोदी, इन प्रधानमंत्रियों को देंगे टक्कर

15 अगस्त को देश को आजाद हुए 74 साल पूरे होने वाले हैं। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे। इसी के साथ PM मोदी राजनीतिक इतिहास का एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी बनाएंगे।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

नई दिल्ली: 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 74 साल पूरे होने वाले हैं। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे। इसी के साथ PM मोदी राजनीतिक इतिहास का एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी बनाएंगे। जी हां, पीएम मोदी लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा लहराने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त: भारत ही नहीं इस दिन आजाद हुए ये 5 देश, हर साल मनाते हैं जश्न

Red Fort

लगातार सातंवी पर लाल किले पर लहराएंगे तिरंगा

मोदी लगातार सातंवी पर लगातार तिरंगा लहराने वाले हैं। ऐसे में वो सबसे अधिक बार यह तिरंगा को लगराने का सौभाग्य हासिल करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में चौथे नंबर पर आ जाएंगे। लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा लहराने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम दर्ज है। इस लिस्ट में दूसरे पर इंदिरा गांधी और तीसरे नबंर पर मनमोहन सिंह हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के इस जिले में रेलवे गार्ड की परीक्षा का ऑडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप

पंडित नेहरू ने सबसे ज्यादा बार लहराया तिरंगा

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लालकिले पर तिरंगा लहराते हुए भारत की आजादी का जयघोष किया। उन्हें 17 बार लाल किले पर तिरंगा लहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके बाद देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार 11 बार लालकिले पर तिरंगा लहराया। उसके बाद 1980 में सत्ता में वापसी करने के बाद  1984 तक इंदिरा गांधी ने पांच बार तिरंगा लहराया।

यह भी पढ़ें: दुनिया में गूंजेगी जैंत की तुलसीः किया ऐसा कमाल, पूरा गांव होगा मालामाल

इन्हें नहीं मिला तिरंगा लहराने का एक भी मौका

वहीं देश का एक ऐसे भी प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें तिरंगा लहराने का मौका नहीं मिल पाया। हम बात कर रहे हैं, गुलजारी लाल नंदा की। पंडित नेहरू के निधन के बाद गुलजारी लाल नंदा मात्र 14 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहे, लेकिन इस दौरान उनके भाग्य में ये सौभाग्य नहीं आया। उसके बाद बहादुर शास्त्री के निधन के बाद गुलजारी लाल नंदा को प्रधानमंत्री के तौर पर 15 दिनों का दोबारा मौका मिला, लेकिन इस बार भी वो तिरंगा नहीं लहरा पाए।

यह भी पढ़ें: सोनिया बनाम राहुल का झगड़ा: कांग्रेस में शुरू हुई नही जंग, इसे लेकर विवाद

pm modi2

कार्यकाल पूरा होने तक दस बार लहराएंगे तिरंगा

वहीं प्रधानमंत्री के तौर पर मई 2014 में सत्ता संभालने वाले मोदी को साल 2024 में उनका दूसरा कार्यकाल पूरा होने तक 10 बार लाल किले पर तिरंगा लहराने का सौभाग्य हासिल होगा। इस तरह वो मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।