लड़कियों की चाल में छिपा ये रहस्य, जानें कैसा होता है इनका स्वभाव

हर इंसान के चलने का तरीका अलग-अलग होता है। लड़कियों के चलने के तरीके पर तो लड़कियां अलग-अलग ढंग से चलती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के चलने के तरीकों में उनसे जुड़ी कई बातें छुपी होती हैं। 

Published by suman Published: August 9, 2020 | 10:32 pm
girls chaal

प्रतीकात्मक

जयपुर: हर इंसान के चलने का तरीका अलग-अलग होता है।  लड़कियां अलग-अलग ढंग से चलती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के चलने के तरीकों में उनसे जुड़ी कई बातें छुपी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी इंसान के चलने तरीके से उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का वर्णन है।

यह पढ़ें…जन्माष्टमी 2020: मोर पंख से करें ये उपाय, दूर होगा कालसर्प दोष, जानें और भी बातें

 

*ऐसे में लड़कियों के चलने के तरीके से जानें उनका स्वभाव और आदतें-तेज चलने वाली लड़कियों को कहीं भी पहुंचने की जल्दी रहती है। साथ ही तेज चलने वाली लड़कियां आत्मविश्वास से पूर्ण होती हैं और इनमें साहस भरा होता है। इस तरह की लड़कियां लाइफ में कभी किसी भी परेशानी से पीछे नहीं हटती, बल्कि उनका अच्छे से सामना कर सकती हैं।

girls chaal
प्रतीकात्मक

*छोटे-छोटे कदम चलने वाली लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियां अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं। साथ ही इस तरह की लड़कियां हंसमुख और काफी मिलनसार होती है और इसके अलावा अच्छा बोलने वाली और बुद्धिमान भी होती हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण वह बहुत जल्द लोगों से घुल-मिल जाती हैं और इनकी दोस्ती हो जाती है।

यह पढ़ें..रिया का गड़बड़झाला: लगातार सात फ्लॉप फिल्मों के बावजूद करोड़ों की मालकिन

 

girls chaal
प्रतीकात्मक

*धीरे-धीरे चलने वाली लड़कियां सहज और शांत स्वभाव की होती हैं। साथ ही ऐसी लड़कियां हमेशा सावधान रहने कि कोशिश करती हैं और हर काम सोच समझ कर करती हैं।

*कुछ लड़कियों की आदत पैर घिसते हुए चलने की होती है। पैर घिस कर चलने वाली लड़कियों को लाइफ में ज्यादा सुख नहीं मिलता, वह ज्यादातर दुखी ही रहती हैं। इसके अलावा इस तरह की लड़कियां कन्फ्यूज भी बहुत होती हैं। साथ ही इस तरह की लड़कियां किसी भी बात को लेकर काफी गहराई से तो सोचती हैं, लेकिन फिर भी मुश्किल से ही कोई फैसला ले पाती हैं।