रोहित शेट्टी ने फिर दिखाई दरियादिली, मुंबई पुलिस के लिए उपलब्ध कराए 11 होटल

करोना के महामारी में हर कोई अपनी तरफ से मदद करने का प्रयास कर रहा है. इस बीच फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने भी अपनी दर‍ियादिली दिखाई है.

रोहित शेट्टी ने फिर दिखाई दरियादिली, मुंबई पुलिस के लिए उपलब्ध कराए 11 होटल

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)

नई दिल्ली:

करोना के महामारी में हर कोई अपनी तरफ से मदद करने का प्रयास कर रहा है. इस बीच फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने भी अपनी दर‍ियादिली दिखाई है. रोहित शेट्टी ने मुंबई में  पुलिस के लिए 11 होटल्स उपलब्ध कराये हैं. इसकी जानकारी मुंबई के सीपी (कमिशनर ऑफ पुलिस) श्री परम बीर सिंह ने अपने ट्वीट से दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को धन्यवाद भी दिया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को लेकर अपने ट्वीट में लिखा: "हम रोहित शेट्टीको धन्यवाद देते हैं, जो कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रहे हैं. उन्होंने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित अधिभोग के साथ 11 होटलों की सुविधा दी है."

यह पहली बार नहीं है, कुछ महीने पहले भी मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा था: "रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं. जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हें, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है. हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं."