विकास दुबे के एनकाउंटर पर, एक्ट्रेस के शॉकिंग बयान से सनसनी

8 पुलिस कर्मियों का गोली मारने वाले विकास दुबे ने गुरुवार को उज्जैन में सरेंडर किया था और आज यानि शुक्रवार को सुबह उसका  एनकाउंटर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह जब एसटीएफ विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की।

Published by suman Published: July 10, 2020 | 11:41 am
Modified: July 10, 2020 | 11:51 am

मुंबई: 8 पुलिस कर्मियों का गोली मारने वाले विकास दुबे ने गुरुवार को उज्जैन में सरेंडर किया था और आज यानि शुक्रवार को सुबह उसका  एनकाउंटर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह जब एसटीएफ विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। बताया गया कि विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना था। उसी की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया।

यह पढ़ें…विकास दुबे के एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, तो इसलिए कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

 

 

इस एनकाउंटर सब अपने विचार रख रहे हैं, इस एनकाउंटर से पूरे देश में सनसनी फैली है। बॉलीवुड सेलेब्स एनकाउंटर देख हैरान हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है, इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं।

तापसी ट्वीट कर कहती हैं- क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।

बता दें कि विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है। पहले तो उसका कानपुर से उज्जैन तक का सफर तय करना, फिर उसका उज्जैन में ‘मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला’ बोलना और अब उसका इस अंदाज में एनकाउंटर।  इन सभी घटनाओं को देखने के बाद कई लोगों को ये एक फिल्मी कहानी लग रही है। तापसी भी अपने ट्वीट के जरिए इसी तरफ इशारा कर रही हैं।

यह पढ़ें…नौशेरा में ना पाक हरकतः संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की फायरिंग, जवान शहीद

 

जब विकास दुबे ने कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, उस समय बॉलीवुड में भी जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला था। ऐसे में अब उसके एनकाउंटर की खबर पर भी बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के रिएक्शन स्वभाविक है।