
मुंबई: शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश का मोस्टवांटेड क्रीमिनल और कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज पुलिस ने मार गिराया है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे फिल्मी एनकाउंटर बता रहे हैं। इस एनकाउंटर पर कई तरह के मीम्स भी बन रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी की एक्शन मूवीज काफी पसंद की जाती हैं। खासतौर से सिंघम की सभी सीरिज को काफी पसंद किया गया है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े सौर प्लांट का उद्घाटन, कहीं ये बड़ी बातें
रोहित शेट्टी की एक्शन मूवीज के कायल हैं फैन्स
इन फिल्मों में पुलिस और गुंडों के बीच भिंडत दिखाई गई है। इसमें एनकाउंटर्स सीन को काफी बढ़िया ढंग से दिखाया गया है। इसी वजह से लोग उनकी फिल्मों की तुलना विकास दुबे के एनकाउंटर से कर रहे हैं। कुछ मीम्स ऐसे भी बन रहे हैं कि रोहित शेट्टी ने ही विकास दुबे के एनकाउंटर को डायरेक्ट किया है। लोग रोहित शेट्टी और विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कई तरह के मीम्स भी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: बिहार में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में हुई मुठभेड़, कई नक्सली मारे गए
रोहित शेट्टी को लेकर बन रहे तरह-तरह के मीम्स
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि रोहित शेट्टी कह रहे होंगे कि ये तो मेरी वाली स्क्रिप्ट है। वहीं एक अन्य यूजर ने एनकाउंटर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा है कि जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं कि इस स्क्रिप्ट के लिए रोहित शेट्टी को बुलाया गया होगा। वहीं एक मीम भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शेट्टी की पुलिस के साथ एक फोटो है और लिखा है कि रोहित शेट्टी ने यूपी पुलिस ज्वाइन कर ली है।
meanwhile Rohit shetty ye to meri wali script hai
— Pranjal Mishra (@mpranjal26) July 10, 2020
Rohit Shetty joined Up Police : confirmed source #FakeEncounter
🤫🤫🤫🤫😂😂 pic.twitter.com/iwadW7h3B9— Chandan Tamsoy (@Pro8cyborg) July 10, 2020
I think the most happy person right now is Rohit Shetty. He can make next part of sooryavanshi 😅.
What a filmy encounter……….
Well done up police👏👏#vikasDubeyEncounter pic.twitter.com/BY746nzhi2— kalpesh mali (@kalpeshmali90) July 10, 2020
#VikasDubey Pe Film Bani To Usko Villian Bana Ke Bani To Rohit Shetty Banayega..
Aur Hero Banana Hua To Anurag Kashyap Banayega 💯— Vishwajit Dwivedy 🇮🇳 (@20thWin) July 10, 2020
यह भी पढ़ें: कपड़ों के आरपार देख सकता है चाइनीज फोन का ये कैमरा, अब किया गया बैन
रोहित शेट्टी और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की तुलना
यहीं नहीं एक यूजर ने रोहित शेट्टी और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की तुलना करते हुए लिखा कि अगर विकास दुबे पर फिल्म बनती है तो उसे विलेन रोहित शेट्टी बनाएगा और अगर उसे हीरो बनाया गया तो वह फिल्म अनुराग कश्यप बनाएगा’। एक अन्य ने लिखा है कि इस समय रोहित शेट्टी सबसे खुश होंगे कि वो सूर्यवंशी का अगला पार्ट बना सकते हैं। क्या फिल्मी एनकाउंटर है। शाबास यूपी पुलिस..।
यह भी पढ़ें: विकास दुबे का काला बैग खोलेगा ये बड़े राज, लेकर 7 दिन तक भागता रहा गैंगेस्टर
रोहित शेट्टी की ये एक्शन फिल्में रहीं हिट
बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी एक्शन मूवीज के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनके एक्शन सीन्स में कार का भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। उनकी एक्शन मूवीज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सिंघम, सिंबा ऐसी ही कुछ फिल्में हैं, जिनमें पुलिस के एक्शन को बहुत ही बेहतरीन ढंग से पेश किया गया है। वहीं आपको बता दें कि इस साल मार्च में उनकी एक्शन मूवी सूर्यवंशी रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीजिंग टाल दी गई। इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, पुलिस के पीछे लगे थे ये लोग, फिर हुआ ऐसा..
शुक्रवार को हुआ विकास दुबे का खात्मा
बताते चलें कि गैंगस्टर विकास दुबे को आज यानी शुक्रवार सुबर पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे कानपुर ले जाते वक्त पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसका फायदा उठा विकास घायल पुलिसकर्मी की पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस ने अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।
यह भी पढ़ें: खतरे में मोदी! कोरोना ने दी मुख्य सचिवालय में दस्तक, चार स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।