विकास दुबे ने इसलिए रची मौत की साजिश, इसने की थी शिकायत, अब है लापता

अपराधी विकास दुबे और पारिवारिक बहनोई राहुल तिवारी के बीच ग्राम पंचायत की 6 बीघा जमीन के विवाद को चल रहा था। इस जमीनी विवाद की वजह से बिकरू गांव में ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ पुलिसकर्मी को शहीद कर दिया। शहीद पुलिसकर्मी देर रात रेड करने पहुंचे थे। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पुलिस उसके तलाश में जुटी है। अब उसको लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। अब सामने आया है कि अपराधी विकास दुबे और पारिवारिक बहनोई राहुल तिवारी के बीच ग्राम पंचायत की 6 बीघा जमीन के विवाद को चल रहा था। इस जमीनी विवाद की वजह से बिकरू गांव में ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना के बाद विकास दुबे के खिलाफ शिकायत करने वाला राहुल तिवारी परिवार समेत गायब है।

राहुल तिवारी मोहनी निवादा गांव का रहने वाला है। राहुल ने घनश्यामपुर ग्राम पंचायत की 6 बीघा ज़मीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण विकास दुबे के खिलाफ अपहरण का प्रयास, जानलेवा हमले की शिकायत चौबेपुर थाने में की थी।

यह भी पढ़ें…सैकड़ों वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस पर किया बड़ा दावा, WHO को दी ये चेतावनी

थानाध्यक्ष विनय तिवारी पर तानी थी बंदूक

अब जानकारी सामने आई है कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के एक दिन पहले तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी जांच के लिए विकास दुबे के घर गए थे। विकास दुबे ने अपने घर पर थानाध्यक्ष के साथ मारपीट की और मारने के लिए उनके बंदूक पर भी तान दिया था। लेकिन विनय तिवारी ने इस घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को नहीं दी।

यह भी पढ़ें…भारत रूस से भी आगे: कोरोना संक्रमण मामलों में पछाड़ा, तीसरे नंबर पर पहुंचा

चौबेपुर के धानाध्यक्ष विनय तिवारी पर पुलिस रेड से पहले विकास दुबे को जानकारी देने का शक है। इस आरोप में विनय को निलंबित भी कर दिया गया है। एसटीएफ की उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें…ICMR के दावे पर विज्ञान मंत्रालय ने नकारा, कोरोना वैक्सीन के बारे में कही ये बात

शिकायतकर्ता राहुल तिवारी है लापता

एक रिपोर्ट में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल के हवाले से कहा गया है कि घटना के बाद से शिकायतकर्ता राहुल तिवारी भी अपने परिवार के साथ गायब है और उसकी भी तलाश हो रही है।

तो वहीं सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राहुल तिवारी और उसके परिवार को पुलिस की देखरेख में एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है विकास दुबे और उसके गुर्गे उसे कोई नुकसान न पहुंचा सके।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।