शिवराज कैबिनेट का विस्तार: इन 28 विधायकों को मिली जगह, आज लेंगे शपथ

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही उठापटक आख़िरकार खत्म हो गयी है। लम्बे मंथन के बाद कैबिनेट के विधायकों के नाम शामिल हो गए हैं। ये सभी विधायक मन्त्रिमण्डल के लिए आज सुबह 11 बजे भोपाल में शपथ लेंगे।

भोपाल. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही उठापटक आख़िरकार खत्म हो गयी है। लम्बे मंथन के बाद कैबिनेट के विधायकों के नाम शामिल हो गए हैं। ये सभी विधायक मन्त्रिमण्डल के लिए आज सुबह 11 बजे भोपाल में शपथ लेंगे।

आज 11 बजे सीएम शिवराज के मंत्री लेंगे शपथ

शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चली लम्बी मशक्कत के बाद अब मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों का इंतज़ार खत्म हो गया। कई दिग्गजों को मंत्रिमंडल से बाहर कर नए चेहरों को शामिल किए जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना से बचाएगा ये नेकलेस, नासा ने किया तैयार, जानें कैसे करेगा काम

ऐसा है इस बार शिवराज कैबिनेट

इस विस्तार में सिंधिया खेमे के 9 विधायकों को और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीन नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं भाजपा के 16 विधायकों को जगह मिली है। इस बार कई पुराने चेहरों को कैबिनेट से आउट कर दिया गया है।

शिवराज कैबिनेट से ये पुराने चेहरे आउट

पिछली बार शिवराज सरकार में मंत्री रहे संजय पाठक इस बार कैबिनेट दलसे बाहर हो गए हैं।

सिंधिया खेमे से 9 विधायक शामिल

महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रभु राम चौधरी
प्रदुम सिंह तोमर
इमरती देवी
राजवर्धन सिंह
ओपीएस भदौरिया
गिर्राज दंडोतिया
सुरेश धाकड़
बृजेंद्र सिंह यादव

ये भी पढ़ेंः UP में शिफ्ट होंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जानिए कहां होगा नया ठिकाना

कांग्रेस से BJP में आए इन विधायकों को जगह

बिसाहूलाल सिंह
हरदीप सिंह डंग
एदल सिंह कंसाना

बीजेपी के 16 विधायक शामिल

गोपाल भार्गव
भूपेंद्र सिंह
यशोधरा राजे सिंधिया
विजय शाह
जगदीश देवड़ा
बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
प्रेम सिंह पटेल
इंदर सिंह परमार
उषा ठाकुर
ओमप्रकाश सकलेचा
भारत सिंह कुशवाह
रामकिशोर कावरे
मोहन यादव
अरविंद भदौरिया
रामखेलावन पटेल

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी शिवराज समेत कुल छह सदस्य कैबिनेट में हैं। इस तरह से 29 मंत्रियों की जगह खाली है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।