AMN
महाराष्ट्र सरकार ने आज कहा कि राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान लॉकडाउन कल समाप्त हो रहा है। मुख्य सचिव अजॉय मेहता द्वारा आज जारी एक आदेश में कहा गया है कि फेस कवर या मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, प्रतिबंधित समारोहों और अन्य उपायों को जारी रखना होगा।
राज्य सरकार ने यह भी सलाह दी है कि जहां तक संभव हो घर से काम किया जाए। आदेश में कहा गया है निजी कार्यालय कर्मचारियों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत या 10 लोगों, जो भी अधिक हो, के साथ काम कर सकते हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज नागपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनिया के सबसे बड़े प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र देश का पहला ऐसा राज्य है, जो कोविड-19 के लिए प्लाज्मा थेरेपी का बड़े पैमाने पर प्रयोग कर रहा है।