सरकार ने देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढाने का निर्णय लिया

AMN

सरकार ने आज अंतरिक्ष, बैंकिंग और पशुपालन क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के निर्णय की पुष्टि की गई।

केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रभावी सामाजिक-आर्थिक उपयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकार केंद्र–इनस्पेस का गठन करेगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एन.एस.आई.एल) अंतरिक्ष क्षेत्र की गतिविधियों को नया रूप देकर इसे आपूर्ति आधारित मॉडल से मांग आधारित मॉडल में बदलेगा। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।