पत्नी की जलती चिता में पति ने किया ऐसा काम, जानकर हो जाएंगे रोंगेटे खड़े

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दें दी।  वो 3 महीने की गर्भवती थी। पत्नी के सुसाइड के बाद गमगीन पति ने पत्नी की जलती चिता में जलकर जान देने की कोशिश की तो लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसने कुएं कुदकर जान दें दी।

Published by suman Published: June 23, 2020 | 9:34 pm

चंद्रपुर  : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दें दी।  वो 3 महीने की गर्भवती थी। पत्नी के सुसाइड के बाद गमगीन पति ने पत्नी की जलती चिता में जलकर जान देने की कोशिश की तो लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसने कुएं कुदकर जान दें दी। ये दिल दहला देने वाली घटना चंद्रपुर के गोंड़पिपरी तहसील के भंगाराम तळोधी गांव में घटी। इस घटना से सभी  सदमे में हैं।

यह पढ़ें…नेपाल के PM ओली खेल रहे खतरनाक खेल

 

पूरा मामला…

बता दें कि पति किशोर पत्नी रुचिता से बेहद प्यार करता था और वो अपने पत्नी की मौत से आहत था। दोनों की 3 महीने पहले शादी हुई थी। 20 साल की रुचिता चिद्दावर का विवाह लॉकडाउन से पहले 19 मार्च को चंद्रपुर के 25 साल के किशोर खटीक से हुआ था। किशोर चंद्रपुर के आरटीओ ऑफिस में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र में अस्थाई तौर पर नौकरी करता था।

 

यह पढ़ें…राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, लगाए एक के बाद एक आरोप

 

 

रुचिता तीन माह की गर्भवती थी और  वह अपने मायके ‘भंगाराम तळोधी’ आई थी।  रुचिता रविवार को गांव में बाहर शौच के लिए निकली थी लेकिन काफी देर तक घर नहीं आने पर घर वालों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया तो गांव के बाहर एक कुएं के पास उसकी चप्पल और कुछ सामान दिखा। परिवार वालों को शक हुआ कि कहीं रुचिता ने कुएं में कूदकर जान तो नहीं दे दी इसलिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

 

पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की तो रुचिता का शव कुएं में मिला। उस शव को पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल भेजा। उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई कि आखिर रुचिता की आत्महत्या के पीछे वजह क्या है? पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार 22 जून को रुचिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब सभी लोग वापस जाने लगे तभी रुचिता के पति किशोर खटीक जलती हुई चिता पर छलांग लगा दी। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। लेकिन लोगों से छुड़ाकर पास के ही कुएं में कूद गया और अपनी जान दे दी। दोनों पति-पत्नी के सुसाइड का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें